
मौनी रॉय से शादी नहीं करना चाहते थे सूरज? एक्ट्रेस के अल्टीमेटम के बाद लिए सात फेरे, तलाक के बाद पुराना बयान वायरल
Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce: एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने हाल ही में तलाक का ऐलान कर फैंस को बड़ा झटका दिया। शादी के चार साल बाद दोनों अलग हो गए हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शादी के चार साल बाद अलग होने की घोषणा कर दी है। दोनों की लव स्टोरी 2019 में शुरू हुई थी। फिर कुछ सालों की डेटिंग के बाद उन्होंने 2022 में शादी रचा ली।
Image: Instagram
मौनी रॉय और सूरज नांबियार अब शादी के चार साल बाद अलग हो चुके हैं। उनके सेपरेशन की अफवाहें तब फैलने लगीं जब फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
Image: instagramAdvertisement
अब मौनी ने खबरों को कंफर्म करते हुए लिखा कि वो और सूरज कई महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। सेपरेशन के बाद भी दोनों दोस्त बने रहेंगे। उन्होंने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की मांग की है।
Image: instagram
अब तलाक के बाद सूरज का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि वो शादी नहीं करना चाहते थे इसलिए वो मौनी से इस काम के लिए "समय लेते रहे" और शादी की योजना को टालते रहे।
Image: instagramAdvertisement
मौनी ने डेटिंग के कुछ ही सालों में शादी की इच्छा जता दी थी लेकिन सूरज शादी के ही खिलाफ थे। तब एक्ट्रेस ने उन्हें "अल्टीमेटम" देते हुए कहा कि अगर शादी नहीं करनी तो वो उनकी जिंदगी से जा सकते हैं।
Image: Instagram
सूरज ने कहा- मैं समय लेता रहा। उन्होंने अल्टीमेटम दिया तो मुझे लगा कि मैंने शादी नहीं की तो मैं उन्हें खो दूंगा। उन्होंने ये इंटरव्यू शादी के एक साल बाद दिया था और कहा कि उनकी लाइफ में शांति आ गई है।
Image: instagram