अजय देवगन को स्टार बनाने वाले फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, 77 की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर

फिल्ममेकर कुकू कोहली का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने 77 की उम्र में आखिरी सांस ली। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

Film Maker Kuku Kohli Dies | Image: Instagram

Kuku Kohli Dies: फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन को इंडस्ट्री में पहला ब्रेक देकर रातोंरात स्टार बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली अब अब हमारे बीच नहीं रहे। 77 की उम्र में उन्होंने मंगलवार (25 अगस्त 2026) को अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि कुकू कोहली किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। फिल्ममेकर के निधन की खबर से बॉलीवुड और फिल्म जगत में मातम पसर गया है। 

August 25, 2026

दोस्त के निधन से टूटे अशोक पंडित

कुकू कोहली के निधन से उनके यार अशोक पंडित का दिल टूट गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, 'फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन की खबर देते हुए मेरा दिल टूट रहा है। आज मैंने एक बहुत अच्छे दोस्त और बेहतरीन फिल्ममेकर को खो दिया है। वे IFTDA और IMPPA के जनरल सेक्रेटरी थे। यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'उनकी पत्नी अरुणा ईरानी और उनकी बेटियों, करिश्मा कोहली और पूजा कोहली के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

अशोक पंडित के मुताबिक, कुकू कोहली का अंतिम दर्शन बुधवार (26 अगस्त 2026) सुबह 9:30 बजे ग्रीन एकर्स लोखंडवाला में होगा। वहीं अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में सुबह 10:30 बजे किया जाएगा।

कुकू अपने पीछे छोड़ गए पत्नी और दो बच्चे

कुकू कोहली ने दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से शादी की थी। इस शादी से दोनों की कोई संतान नहीं है। हालांकि, अरुणा ईरानी से शादी से पहले कुकू कोहली की एक शादी रीता कोहली से हुई थी। पहली पत्नी से उनकी दो बेटियां हैं, जिनके नाम पूजा कोहली और करिश्मा कोहली हैं।

बतौर निर्देशक ‘फूल और कांटे’ से किया डेब्यू 

कुकू कोहली का नाम हिंदी सिनेमा में खास तौर से बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के करियर की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 1991 में आई सुपरहिट फिल्म 'फूल और कांटे' से निर्देशन में डेब्यू किया था, जिससे अजय देवगन ने बॉलीवुड में कदम रखकर दर्शकों के बीच अपनी एक मजबूत पहचान बनाई।

कुकू ने अपने करियर में 'फूल और कांटे' के अलावा 'सुहाग', 'हकीकत', 'जुल्मी', 'अनाड़ी नंबर 1', 'ये दिल आशिकाना' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'वो तेरा नाम था' रही। उनकी फिल्मों ने 90 के दशक और शुरुआती 2000 के दौर में दर्शकों के दिलों पर राज किया था।

यह भी पढ़ें: राखी ऐड विवाद में कूदे राहुल गांधी, कृति सेनन के समर्थन में बोले- ट्रोल करना बंद कीजिए, महिला क्या पहने ये उसकी पसंद...
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 August 2026 at 22:39 IST