UAE में पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में पहुंचे अक्षय कुमार, PM मोदी के साथ बनेंगे गवाह
PM Modi: यूएई के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी शिरकत करेंगे। 14 फरवरी को पीएम मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
PM Modi in Abu Dhabi: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को अबू धाबी में बीपपीएस स्वामी नारायण मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसे यूएई में रहने वाले पूरे हिंदू समुदाय के लिए एक अद्भुत क्षण माना जा रहा है। यह मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए 1 मार्च से खुलेगा।
आपको बता दें कि मंदिर के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की मूवी बड़े मियां छोटे मियां मूवी ईद केमौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अक्षय कुमार पहुंचे अबू धाबी में बीपपीएस स्वामी नारायण मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में
मंदिर के उद्घाटने से पहले अक्षय कुमार दुबई पहुंचे और इस दौरान में ट्रेडिनल लुक में नजर आए। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का ये लुक जमकर वायरल हो रहा है।
मंदिर के उद्घाटन समारोह से पहले, साधु ब्रह्मविहरिदास ने संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं की परोपकारिता और सौहार्द द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता दी। उन्होंने भारत के प्रधान मंत्री और संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व के बीच मजबूत बंधन पर जोर देते हुए संयुक्त अरब अमीरात के शासकों और अधिकारियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी द्वारा BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन से पहले, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार को अबू धाबी में मंदिर पहुंचे। गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने कहा कि मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। यह भारत के लिए बेहद खुशी का पल है। यह हमारे जीवन का एक ऐतिहासिक क्षण है जब हम अबू धाबी जैसी भूमि पर एक ऐसे मंदिर के साक्षी बन रहे हैं जो इतना भव्य और आध्यात्मिक है।
'अहलान मोदी' कार्यक्रम में मोदी ने दिया भाषण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को भारतीय समुदाय के बीच 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में पहुंच गए। यह कार्यक्रम जायद सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आज अबू धाबी में आप लोगों ने नया इतिहास रच दिया है। आप लोग यूएई के कोने-कोने से आए और भारत के भी अलग-अलग राज्यों से आए। लेकिन, सबके दिल जुड़े हुए हैं। इस ऐतिहासिक स्टेडियम में हर धड़कन कह रही है, भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद। हर सांस कह रही है, भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद। हर आवाज कह रही है, भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 14 February 2024 at 18:07 IST