'आज का मजबूत भारत कदम-कदम पर अपने लोगों के साथ खड़ा है', PM ने यूक्रेन से सूडान तक का दिया उदाहरण
पीएम मोदी ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि आज भारत को दुनिया एक विश्व बंधु के रूप में देख रही है। आज दुनिया के हर बड़े मंच पर भारत की आवाज सुनी जाती है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM Modi in Abu Dhabi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यूएई पहुंचे जहां उनका स्वागत गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। इसके बाद से पीएम अहलान मोदी कार्यक्रम में पहुंचे और वहां करीब 65 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि आज भारत को दुनिया एक विश्व बंधु के रूप में देख रही है। आज दुनिया के हर बड़े मंच पर भारत की आवाज सुनी जाती है। कहीं भी संकट आता है तो सबसे पहले पहुंचने वाले देशों में भारत का नाम होता है।
भारत वैश्विक स्तर पर भरोसेमंद की भूमिका निभा रहा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन का समापन करते हुए कहा कि इस समय भारत वैश्विक स्तर पर भरोसेमंद की भूमिका निभा रहा है। आज दुनिया भारत को विश्वबंधु मान रही है। दुनिया में भारत की आवाजी सुनी जा रही है। भारत और यूएई मिलकर 21वीं सदी का नया इतिहास लिख रहे हैं। भारत कदम-कदम अपने लोगों के साथ है। इसी कामना के साथ इस भव्य स्वागत के लिए फिर से आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।
पीएम मोदी की पिछले 10 साल में सातवीं यूएई यात्रा
मोदी ने कहा- दस वर्षों में यह यूएई की मेरी सातवीं यात्रा है। मेरे भाई शेख जायेद मुझे आज भी एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए थे। उनकी गर्मजोशी वही थी। उनका अपनापन वही था और यह बात उन्हें खास बना देती है। हमें भी खुशी है कि हमें भी चार बार उनका भारत में स्वागत करने का मौका मिला है।
Advertisement
'अहलान मोदी' कार्यक्रम में मोदी का अभिभाषण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय के बीच 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। यह कार्यक्रम जायद सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आज अबू धाबी में आप लोगों ने नया इतिहास रच दिया है। आप लोग यूएई के कोने-कोने से आए और भारत के भी अलग-अलग राज्यों से आए। लेकिन, सबके दिल जुड़े हुए हैं। इस ऐतिहासिक स्टेडियम में हर धड़कन कह रही है, भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद। हर सांस कह रही है, भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद। हर आवाज कह रही है, भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद।
यह भी पढ़ें- 'दुनिया का वो देश कौन सा है, जिसने चांद के साउथ पोल पर झंडा गाड़ दिया- हमारा भारत', UAE में PM मोदी - Republic Bharat