'वे जिंदगी में सच्चे पार्टनर की तरह...', PM मोदी ने बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर को दी बधाई, फिर क्यों कहा शुक्रिया?

PM Modi Blesses Anshula Kapoor-Rohan Thakkar: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब नवविवाहित जोड़े को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खास संदेश लिखा है।

PM Modi Blesses Anshula Kapoor-Rohan Thakkar | Image: instagram

PM Modi Blesses Anshula Kapoor-Rohan Thakkar: हाल ही में बॉलीवुड जगत में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने ग्रैंड तरीके से शादी कर ली है। इस खास अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवविवाहित जोड़े को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रधानमंत्री ने इस सुखद अवसर पर उन्हें याद करने और उन्हें निमंत्रण भेजने के लिए अपना विशेष आभार भी व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने लिखा नवविवाहित जोड़े के लिए लिखा लेटर

प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में अंशुला और रोहन के आने वाली लाइफ के लिए मंगलमय होने की कामना की है। पीएम मोदी द्वारा भेजे गए इस स्नेहपूर्ण संदेश ने नवविवाहित जोड़े के लिए इस दिन को और भी यादगार बना दिया है। पीएम मोदी ने लिखा, 'अंशुला और रोहन जिंदगी भर साथ रहने और एक-दूसरे पर भरोसा करने के एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। इस शादी के शुभ मौके पर उन्हें ढेर सारी बधाई। शादी की रस्मों में मुझे बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं कामना करता हूं कि इनकी खुशियां हर दिन बढ़ती जाएं और इनका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहे।'  

यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री ने बॉलीवुड हस्तियों के व्यक्तिगत आयोजनों पर अपनी शुभकामनाएं दी हों, जो अक्सर चर्चा का विषय बनती हैं। सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में इस खबर को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। फैंस भी इस नवविवाहित जोड़े को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

बोनी कपूर ने शेयर किया पीएम मोदी का खास संदेश

बोनी कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस खास संदेश को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,  ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद। अंशुला और रोहन की शादी पर अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए हम आपके बहुत आभारी हैं। आपके इस आशीर्वाद ने इस खुशी के मौके को नए जोड़े और पूरे कपूर परिवार के लिए बेहद खास और यादगार बना दिया है। हम आपके इस प्यार और अपनेपन के लिए पूरी विनम्रता के साथ अपना आभार जताते हैं।’

 

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के बारे में

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन, अंशुला कपूर ने 6 जुलाई, 2026 को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली थी। दोनों की कहानी साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए शुरू हुई थी। धर्माटिक एंटरटेनमेंट से जुड़े रोहन और अंशुला के इस खास मौके पर कपूर परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें: क्या सच में राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा? 'फौजी' मेकर्स का खुलासा

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 10 July 2026 at 19:31 IST