पत्रलेखा-वरुण शर्मा स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' 10 जुलाई को होगी रिलीज
Wild Wild Punjab: पत्रलेखा-वरुण शर्मा स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' 10 जुलाई को रिलीज होगी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Wild Wild Punjab: अगर आपका अभी-अभी ब्रेकअप हुआ है, तो आपके लिए अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' का एक्सपीरियंस शानदार होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म 10 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होगी।
फिल्म में पत्रलेखा, वरुण शर्मा जस्सी गिल, सनी सिंह, मनजोत सिंह और इशिता राज लीड रोल में हैं।
फिल्म की थीम इस पर आधारित है कि दोस्ती में दिल टूटने पर मरहम लगाने की ताकत होती है, इसलिए यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए है, जिनका दिल प्यार में टूट गया है।
'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' में वरुण शर्मा, खन्ने का किरदार निभा रहे हैं, जिसका ब्रेकअप हो चुका है। खन्ने का दिल टूटने के बाद उसके सारे दोस्त अरोरे (सनी सिंह), जैनू (जस्सी गिल) और हनी पाजी (मनजोत सिंह) मूव ऑन होने में उसकी मदद करते हैं। इसके लिए ये सभी दोस्त एक ब्रेकअप ट्रिप पर निकलते हैं।
'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' को सिमरप्रीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। वह 'हाफ लव हाफ अरेंज्ड' और 'कॉलेज रोमांस' वेब सीरीज को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं लव रंजन और अंकुर गर्ग ने फिल्म का निर्माण किया है।
फिल्म के पोस्टर को लेकर नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "चार दोस्त, एक लंबा सफर और एक्स को आई एम ओवर यू बोलने की कोशिश। एक वाइल्ड वाइल्ड सवारी के लिए खुद को तैयार रखें।"
फिल्म का टीजर फरवरी में मुंबई के बांद्रा इलाके में महबूब स्टूडियो में आयोजित नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट में जारी किया गया था।
'वाइल्ड वाइल्ड' 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 21 June 2024 at 12:01 IST