Pati Patni Aur Woh Do Day 1: शानदार रिव्यू के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करते दिखे आयुष्मान खुराना, ओपनिंग कलेक्शन से लगेगा झटका
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' के ओपनिंग नंबर सामने आ चुके हैं।
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' आज यानि 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से धमाकेदार रिव्यू मिल रहे हैं लेकिन उसके बाद भी इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक ओपनिंग की है।
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी 'पति पत्नी और वो 2' के जरिए बॉलीवुड में लंबे समय बाद कोई क्लीन कॉमेडी फिल्म देखने को मिली है। पूरी स्टार कास्ट ने इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अब चलिए जान लेते हैं कि पहले दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कैसी ओपनिंग की है।
'पति पत्नी और वो 2' का ओपनिंग डे कलेक्शन
Sacnilk ने आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' के पहले दिन के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं जो काफी शॉकिंग हैं। अबतक सामने आए अर्ली ट्रेंड की माने तो, इस फिल्म ने भारत में अबतक केवल 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की हाइप और आयुष्मान खुराना की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये शुरुआत काफी धीमी है। ऐसे में मेकर्स के लिए चिंता करने वाली बात है।
बता दें कि फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है जिसका निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और बी.आर. स्टूडियोज के तहत भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा द्वारा किया गया है। फिल्म के नाम और ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसमें एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर दिखाया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म का ट्विस्ट आपको खूब एंटरटेन करने वाला है।
आयुष्मान खुराना के करियर की धीमी ओपनिंग
आयुष्मान खुराना एक समय पर बड़े पर्दे पर राज कर रहे थे। उन्हें अपनी फिल्मों और किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाना जाता था जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार भी मिलता था। हालांकि, पिछले कुछ सालों में उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे गए। उनकी पिछली फिल्म ‘थामा’ (24 करोड़ की ओपनिंग) को लेकर काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब रही। हालांकि, उससे पहले आई ‘ड्रीम गर्ल 2’ (10.69 करोड़ की ओपनिंग) बड़े पर्दे पर हिट रही। ऐसे में 'पति पत्नी और वो 2' को लेकर भी फैंस को काफी उम्मीदें थीं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ये कैसा परफॉर्म करती है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 May 2026 at 23:39 IST