अपडेटेड 28 June 2025 at 09:09 IST
Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला की मौत से टूटे पति पराग त्यागी, मां का रो-रोकर बुरा हाल; गहरे सदमे में परिवार
Shefali Jariwala Death: पत्नी शेफाली जरीवाला को खोने से पराग त्यागी टूट गए हैं। उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो हाथ में अपनी नम आंखें छिपाते नजर आ रहे हैं।
Shefali Jariwala- Parag Tyagi: 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। अचानक आई उनकी मौत की खबर से हर किसी को झटका लगा है। शेफाली के निधन से उनके पति पराग त्यागी और परिवार गहरे सदमे में हैं। अपने जीवनसाथी को खोने से पराग पूरी तरह से टूट गए हैं। उनका अस्पताल से बाहर गाड़ी में बैठे हुए एक वीडियो सामने आया, जिसमें पत्नी को खोने का दुख पराग के चेहरे पर साफ झलक रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जून की रात अचानक शेफाली जरीवाला के सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनके पति पराग फौरन एक्ट्रेस को अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया।
शेफाली की मौत से सदमे में पराग
तबीयत बिगड़ने पर देर रात शेफाली को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर जाया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक्ट्रेस दम तोड़ चुकी थीं। इस बीच पराग त्यागी का हॉस्पिटल से निकलते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कार की फ्रंट सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में पत्नी का साथ छूटने का दर्द पराग के चेहरे पर नजर आ रहा है। वीडियो में वो हाथों से अपनी आंखें छुपाते हुए दिखाई दिए।
2014 में हुई थी दोनों की शादी
पराग संग शेफाली जरीवाला की यह दूसरी शादी थी। दोनों साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 10 साल बाद भी दोनों के कोई बच्चा नहीं था। शेफाली और पराग की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शेफाली का दिल पराग के केयरिंग और सादगी भरे नेचर पर आ गया था। साल 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। शेफाली और पराग अक्सर ही एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते थे। दोनों अपनी रोमांटिक फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। अब शेफाली के दुनिया छोड़कर चले जाने से पराग एकदम अकेले हो गए।
शेफाली की मां का रो-रोकर बुरा हाल
अस्पताल से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें शेफाली की मौत से उनके परिवार वाले बुरी तरह टूटे हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से शेफाली की मां बेटी को खोने पर बिलख-बिलखकर रो रही हैं। इस दौरान रिश्तेदार उन्हें संभालते हुए दिखाई दिए।
शेफाली जरीवाला ने टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम किया है। उनका म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' साल 2002 में आया, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। आज भी शेफाली 'कांटा लगा' गर्ल के नाम से ही जानी जाती थीं। एक्ट्रेस बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रही। वहीं, उन्होंने और पराग ने साथ में रियलिटी शो 'नच बलिए' किया था।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala Death: पराग संग की दूसरी शादी, बच्चा गोद लेना चाहती थी शेफाली जरीवाला... अधूरा रह गया सपना
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 28 June 2025 at 09:09 IST