शेफाली जरीवाला की अस्थियों को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोए पराग त्यागी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई; इमोशनल VIDEO
पराग त्यागी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो पत्नी की अस्थियों को सीने से लगाए रोते-बिलखते नजर आए। इस वीडियो ने हर किसी का दिल कचोट दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Shefali Jariwala: 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला के निधन से उनके माता-पिता और पति पराग त्यागी सदमे में हैं। अचानक उनकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। अंतिम संस्कार के दौरान शेफाली की अर्थी को देख परिजन पूरी तरह बिखर गए। पत्नी के पार्थिव शरीर के पास बैठकर उन्हें रोते हुए चूमते नजर आए। इस बीच पराग त्यागी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें शेफाली जरीवाला की अस्थियां थामे फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं।
नए वीडियो में पराग त्यागी पत्नी की याद में रोते-बिलखते नजर आए। पत्नी को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पराग त्यागी अपनी लाइफ पार्टनर को खोने का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। उनके हाथ में कलश है जो सफेद कपड़े से लिपटा हुआ है। इस कलश में उनकी पत्नी की अस्थियां हैं। पत्नी को यूं अचानक खोने का दर्द इतना गहरा है कि पराग चाहकर भी खुद को संभाल नहीं पा रहे। वीडियो में वो कलश को सीने से लगाए दिखे।
पराग ने समुद्र में बहाई पत्नी की अस्थियां
इस बीच एक दूसरा वीडियो सामने आया है जिसमें पराग समेत परिवार के अन्य सदस्य मुंबई के समुद्र में शेफाली जरीवाला की अस्थियां बहा रहे हैं। इस दौरान परिवार वाले पत्नी के गम में डूबे पराग को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में पूरा परिवार एक दूसरे की ढाल बनकर खड़ा है। वहीं दूसरी ओर शेफाली की मां अपनी बेटी के जाने से सदमे में हैं।
कार्डियक अरेस्ट से हुआ शेफाली का निधन
बता दें कि शेफाली जरीवाला का 28 जून को कथिततौर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जून को शेफाली को सीने में दर्द की शिकायत हुई। इससे पहले कि पति पराग और परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचते। बीच रास्ते में ही वो दम तोड़ चुकी थी। हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 29 June 2025 at 16:28 IST