
कांपने लगा शरीर, हुईं बेहोश… अंतिम पलों में ऐसी हो गई थी शेफाली जरीवाला की हालत, लिया था एंटी-एजिंग का इंजेक्शन
Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनके निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। अब उनके आखिरी पलों को लेकर जानकारी सामने आई है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला को 27 जून को उनके घर में बेहोश पाया गया था जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी तुरंत उन्हें बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Image: Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शेफाली एंटी-एजिंग दवाइयां लेती थीं। उनका पिछले 7-8 साल से एंटी-एजिंग इलाज चल रहा था जिससे उन्हें कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी अचानक मौत हो गई।
Image: RepublicAdvertisement
IANS के अनुसार, 27 जून को शेफाली के घर पर पूजा थी जिसके लिए उन्होंने व्रत रखा था। हालांकि, उन्होंने कथित तौर पर एंटी-एजिंग का इंजेक्शन भी लिया जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
Image: instagram
एक सूत्र ने आगे बताया कि शुक्रवार शाम को 10 से 11 बजे के बीच शेफाली की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उनका शरीर कांपने लगा और वह बेहोश हो गई थीं।
Image: Instagram/FreepicAdvertisement
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय शेफाली अपने पति पराग त्यागी, अपनी मां और कुछ अन्य लोगों के साथ घर पर थीं।
Image: X