अपडेटेड 9 January 2025 at 19:06 IST
LA Wildfire: भीषण आग के बीच होटल में फंस गई थीं नोरा फतेही, टीम के साथ किया गया रेस्क्यू, वीडियो शेयर कर जताई चिंता
Nora Fatehi: लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग विकराल रूप ले चुकी है। नोरा फतेही एलए में अपनी टीम के साथ तुरंत होटल से निकलीं और जल्द भारत लौटना चाहती हैं।
Nora Fatehi: लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग विकराल रूप ले चुकी है। हवाओं की वजह से आग तेजी से फैल रही है जो आसपास के रिहायशी इलाकों तक भी पहुंच गई। हॉलीवुड हिल्स में लगी इस आग में कई सेलिब्रिटीज ने अपने आशियाने खो दिए हैं। इस बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बता रही हैं कि कैसे उनकी टीम आग के बीच होटल से बाहर निकली।
लॉस एंजिल्स की आग में कई घर तबाह हो गए हैं। हजार से ज्यादा स्ट्रक्चर बर्बाद हो गए हैं जबकि 1 लाख 30 हजार निवासियों को घर खाली करने के लिए मजबूर किया गया। इस हादसे में कई मशहूर हस्तियों को भी अपना घर छोड़ना पड़ा।
लॉस एंजिल्स की आग के बीच नोरा फतेही हुईं चिंतित
दिलबर गर्ल ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती साझा की और फैंस के साथ अपडेट भी शेयर किया है। वीडियो में वो बताती हैं- “मैं एलए में हूं और जंगल की आग फैलती जा रही है। मैंने कभी पहले ऐसा कुछ नहीं देखा। हद हो गई है। हमें अभी 5 मिनट पहले ही निकासी आदेश मिला है। तो मैंने जल्दी से अपना सारा सामान पैक कर लिया और मैं यहां से बाहर निकल रही हूं"।
एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया कि वो सेफ हैं और एयरपोर्ट के आसपास रहने का सोच रही हैं। वो ट्राय कर रही हैं कि उन्हें जल्द से जल्द फ्लाइट मिले और वो घर लौट आएं। उन्होंने जंगलों में लगी आग को डरावना बताया और कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा एक्सपीरियंस नहीं किया है। नोरा ने एलए के लोगों की सेफ्टी की कामना की और कहा कि वो फैंस के साथ अपडेट शेयर करती रहेंगी।
प्रियंका चोपड़ा ने एलए की आग को लेकर जताई चिंता
नोरा फतेही से पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने लॉस एंजिल्स वाले घर से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें कुछ मील दूर एक पहाड़ी पर आग जलती हुई दिखाई दे रही थी। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, ‘मेरी संवेदनाएं सभी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि हम सभी आज रात सुरक्षित रह पाएंगे’। उन्होंने बचावकर्मियों और फायर डिपार्टमेंट को भी धन्यवाद दिया।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 January 2025 at 16:52 IST