ये क्या... पाकिस्तान ने बना डाली धुरंधर की 'सस्ती कॉपी', शो के वायरल क्लिप्स देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी, खूब उड़ रहा मजाक; VIDEOS
Pakistan Show Viral Clips: पाकिस्तान के एक शो की कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं। इसमें 'धुरंधर' को कॉपी करते हुए वैसी ही कहानी दिखाने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर इसका खूब मजाक उड़ रहा है।
Pakistani Show Viral Videos: कहते हैं कि नकल के लिए भी अक्ल चाहिए होती है। पाकिस्तान हर मामले में भारत की नकल करने की कोशिश तो खूब करता है, लेकिन फिर कुछ न कुछ ऐसा कर देता है कि उसकी किरकिरी होने लगती है। जब से आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' आई है, तब से पाकिस्तानियों को काफी मिर्ची लगी हुई है। इस बीच अब 'जहन्नुम बरास्ता जन्नत नाम का पाकिस्तान का शो लगातार सुर्खियों में आया है, जिसमें 'धुरंधर' जैसी कहानी दिखाने की कोशिश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी शो के कई क्लिप्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। शो में ऑपरेशन सिंदूर और रॉ का जिक्र किया जा रहा है। लोग इसे ट्रोल करते हुए 'धुरंधर की सस्ती कॉपी' बता रहे हैं।
एक्टर जावेद शेख आ रहे शो में नजर
'जहन्नुम बरास्ता जन्नत' में एक्टर जावेद शेख नजर आ रहे हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'ओम शांति ओम' 'नमस्ते लंदन', 'हैप्पी भाग जाएगी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस बुशरा अंसारी भी इस शो का हिस्सा हैं। इसमें जावेद शेख को आर माधवन द्वारा फिल्म में निभाए गए अजीत डोभाल जैसे ही किरदार में देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई क्लिप्स
वायरल क्लिप्स में शो के किरदार भारत की खुफिया एजेंसी रॉ और कथित मिशनों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। इसलिए लोग इसे 'पाकिस्तानी धुरंधर' तक बता रहे हैं। हालांकि रॉ चीफ के किरदार में जावेद जिस तरह से हिंदी बोलने की कोशिश कर रहे हैं, वे लोगों को बड़ा ही अटपटा लग रहा है। वायरल क्लिप्स में एक एजेंट मोटी बिंदी लगाए दिख रही हैं, जिसका इंडियन यूजर्स जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
लोगों ने खूब उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी शो को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, "टीवी पर महाभारत देखकर हिंदी सीखी थी शायद।" दूसरे ने कहा, "इसकी अच्छी एक्टिंग तो लाशों ने की है धुरंधर में।" अन्य यूजर ने कहा, "आखिरकार अखंड भारत दिखाना ही पड़ा।" सिर्फ भारतीय यूजर्स ही नहीं पाकिस्तानियों को भी अपना शो कुछ खास पसंद नहीं आया। यूजर ने इस पर कहा, "एक पाकिस्तानी होने के नाते, इसे देखना बहुत ही अजीब और शर्मनाक है।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 April 2026 at 12:53 IST