40 की उम्र में फिर मां बनेंगी Deepika Padukone, रणवीर सिंह के घर गूंजेंगी किलकारियां, खास अंदाज में अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी

Ranveer Singh- Deepika Padukone: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिर पेरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका ने बेटी दुआ की तस्वीर शेयर करते हुए खास अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है।

Follow : Google News Icon  
Deepika Padukone And Ranveer Singh to become parents again
दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण | Image: X

Deepika Padukone Second Pregnancy: बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। दीपिका ने बेटी दुआ की एक क्यूट तस्वीर शेयर कर फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर ज्वाइंट पोस्ट में बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें नन्ही दुआ की झलक देखने को मिल रही है, लेकिन पूरा फेस नजर नहीं आ रहा। दुआ ने हाथ में एक प्रेग्नेंसी किट थामी हुई है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। कैप्शन में दीपिका ने ईविल आई (नजर न लगने) वाली इमोजी शेयर की है।

कई सेलेब्स ने दी बधाई 

दीपिका के इस तस्वीर को शेयर करते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई कपल को बधाईयां देने लगा। आम लोगों के साथ ही कई सेलेब्स ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी। कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी।

6 साल तक किया डेट, फिर रचाई शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप सेलिब्रिटीज कपल्स में से एक हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जो सुपरहिट भी रहीं। 2013 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की शूटिंग के दौरान रणवीर और दीपिका की मुलाकात हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली। 6 साल तक एक-दूजे को डेट करने के बाद कपल ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी।

Advertisement

सितंबर 2024 में दीपिका और रणवीर पहले बच्चे के पेरेंट्स बने। उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है। अब 40 साल की उम्र में दीपिका पादुकोण फिर मां बनने जा रही हैं। कपल के घर में दूसरी बार किलकारियां गूंजने वाली हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। एक्ट्रेस के पास फिलाहल किंग और राका (Raaka) जैसी फिल्में हैं, जिसमें वे मुख्य भूमिकाएं निभाएंगी। वहीं, रणवीर सिंह 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर कई सारी फिल्मों का हिस्सा भी बन सकते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सारी चालें फेल, काम नहीं आई तिगड़म… आदित्य धर की Dhurandhar 2 के आगे धुआं-धुआं हुई ‘भूत बंगला’?

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड