Alia Bhatt: पाकिस्तानी ब्रांड के कपड़ों का प्रचार कर रहीं आलिया भट्ट? कंगाल देश की खुली पोल! तो भड़क उठे हिंदुस्तानी फैंस

Alia Bhatt: पाकिस्तान का एक ऐसा क्लोदिंग ब्रांड है जिसने बड़ी ही चालाकी के साथ बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट का चेहरा अपने कपड़े बेचने के लिए कर दिया।

Pakistani Brand uses Alia Bhatt's pics | Image: instagram

Alia Bhatt: AI का इस्तेमाल दिन पर दिन और खतरनाक होता जा रहा है। जहां बहुत से ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार करने के लिए बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को लेते हैं, वहीं पाकिस्तान का एक ऐसा क्लोदिंग ब्रांड है जिसने बड़ी ही चालाकी से बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट का चेहरा अपने कपड़े बेचने के लिए कर दिया।

जी हां, wajayesha.official नाम का एक इंस्टाग्राम हैंडल है जिसने अपने पेज पर अपने कपड़े बेचते हुए आलिया भट्ट की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है। इन तस्वीरों में बॉलीवुड एक्ट्रेस को अलग-अलग रंग के सिल्क सूट में पोज देते देखा जा सकता है।

पाकिस्तानी ब्रांड ने किया आलिया की AI तस्वीरों का यूज

कुछ लोग ये देख कंफ्यूज हो गए कि आखिर आलिया किसी पाकिस्तानी ब्रांड को कैसे प्रमोट कर सकती हैं। हालांकि, इसकी सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, आलिया ने कभी इस ब्रांड के कपड़े पहने ही नहीं। उनकी पुरानी तस्वीरों को AI से एडिट करके बनाया गया है जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा वही है लेकिन हर फोटो में आउटफिट बदल दिया गया है। यानि आलिया ने कभी पाकिस्तानी ब्रांड को प्रमोट किया ही नहीं, ये तस्वीरें फर्जी हैं और एडिट करके बनाई गई हैं।

सबसे हैरानी वाली बात ये है कि पाकिस्तान के इस ब्रांड ने न केवल आलिया भट्ट की तस्वीरों का अपने कमर्शियल फायदे के लिए गलत इस्तेमाल किया, बल्कि अपने पोस्ट में बेशर्मी के साथ ये भी लिखा कि आलिया को उनका शीशा सिल्क कलेक्शन काफी पसंद है।

फिर मजाक का पात्र बने पाकिस्तानी

जैसे ही इस ब्रांड ने आलिया को लेकर ये पोस्ट किया, वैसे ही तुरंत ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कमेंट सेक्शन में अब ये पेज जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बहुत से लोग कमेंट करते हुए AI लिख रहे हैं। जबकि एक ने कमेंट किया- ‘क्या आलिया को इस फोटोशूट के बारे में पता है?’ जिसके जवाब में ब्रांड ने जवाब दिया कि ‘काश पता चल जाए’। जब एक यूजर ने लिखा कि ‘आलिया केस कर देंगी’ तो ब्रांड ने कहा कि ‘ऐसा कुछ नहीं होगा’। 

सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी ब्रांड की खूब किरकिरी हो रही है। हिंदुस्तानी फैंस खासतौर पर भड़क रहे हैं और लिख रहे हैं कि ‘पहले तो फिल्में और गाने चुराते थे, अब क्या हमारे सेलिब्रिटीज की तस्वीरें भी चुराओगे’। सबसे कमाल की बात ये है कि इतनी ट्रोलिंग के बाद भी ब्रांड ने अभी तक ये तस्वीरें हटाई नहीं हैं। अब देखते हैं कि क्या आलिया इसके खिलाफ एक्शन लेंगी या नहीं। 

ये भी पढ़ेंः Parth Samthaan: पार्थ समथान के घरवालों को कौन कर रहा परेशान? गुस्से में लाल हुए एक्टर, उठाया बड़ा कदम

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 April 2026 at 16:48 IST