अपडेटेड 13 February 2026 at 23:08 IST
O' Romeo Box Office Collection: शहीद कपूर की 'ओ रोमियो' ने की धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन बटोरे महज इतने करोड़
O' Romeo Box Office Collection Worldwide:फिल्म ‘ओ रोमियो’ अपनी दमदार कहानी, रोमांस और इंटेंस ड्रामा के साथ दर्शकों को एक अलग अनुभव देने का वादा करती है। ऐसे में फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है। रिलीज के पहले दिन फिल्म की शुरुआत धीमी रही है।
O' Romeo Box Office Collection Day 1: काफी समय से चर्चा में रही शहीद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ आखिरकार इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छी खासी उत्सुकता थी, क्योंकि इसमें शहीद कपूर और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी शानदार और हिट फिल्में दी थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।
पहले दिन की कमाई
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन रात 10 बजे तक भारत में करीब 8.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी करीब 10.40% दर्ज की गई, यानी बड़ी संख्या में शोज होने के बावजूद दर्शकों की मौजूदगी कम रही। बताया जा रहा है कि यह फिल्म करीब 125 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी है। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालने और मुनाफा कमाने के लिए आने वाले दिनों में तेज रफ्तार पकड़नी होगी।
शहीद कपूर और विशाल भारद्वाज की पुरानी फिल्में
शहीद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी को हमेशा से दर्शकों और क्रिटिक्स का प्यार मिला है। दोनों ने साथ में कई यादगार फिल्में दी हैं।
कमीने (2009):
करीब 33 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 4.21 करोड़ रुपये कमाए थे और बाद में 70.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।
हैदर (2014):
45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.02 करोड़ रुपये कमाए और आगे चलकर 79.20 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और जमकर सराही गई।
रंगून (2017):
कंगना रनौत और शहीद कपूर स्टारर यह पीरियड ड्रामा उनकी जोड़ी की इकलौती फिल्म रही, जो फ्लॉप साबित हुई। फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ रुपये कमाए और कुल मिलाकर 39.80 करोड़ रुपये ही कमा सकी, जबकि इसका बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया गया।
क्या आगे सुधरेगा कलेक्शन?
‘ओ रोमियो’ की ओपनिंग भले ही धीमी रही हो, लेकिन वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ के जरिए फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना दम दिखा पाती है।
‘शानदार’ से भी पीछे रह गई ‘ओ रोमियो’
शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘पद्मावत’ के बाद ‘कबीर सिंह’ उनके करियर की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म रही है। वहीं, साल 2015 में आई उनकी फिल्म ‘शानदार’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हो, लेकिन ओपनिंग डे के मामले में उसने ‘ओ रोमियो’ को पीछे छोड़ दिया। ‘शानदार’ ने पहले दिन 13.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘ओ रोमियो’ इससे कम पर सिमट गई। फिलहाल, फिल्म के फाइनल कलेक्शन के आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है।
‘कबीर सिंह’ से भी ज्यादा है ‘ओ रोमियो’ का बजट
साल 2019 में संदीप रेड्डी वांगा के डायेरक्शन में आई ‘कबीर सिंह’ ने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये अपने नाम किए थे. हर किसी की जुबां पर उस फिल्म का नाम था। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी जैसे कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के चलते फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा है। जहां ‘कबीर सिंह’ करीब 55 करोड़ रुपये में बनी थी, वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘ओ रोमियो’ का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो कि दोगुने से भी ज्यादा है। ऐसे में फिल्म से उम्मीदें भी कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं।
फिलहाल, शहीद कपूर और विशाल भारद्वाज की इस नई पेशकश से उम्मीदें बरकरार हैं, लेकिन पहले दिन के आंकड़े मेकर्स के लिए थोड़ी चिंता जरूर बढ़ा सकते हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 23:08 IST