अपडेटेड 29 July 2024 at 13:27 IST
प्रियंका से शादी के बाद निक जोनस को मिला ‘नेशनल जीजू’ का टैग, तो सिंगर बोले- भारत का बड़ा भाई...
Nick Jonas: अमेकिरी एक्टर-सिंगर निक जोनस ने भारत का जीजू बुलाए जाने पर रिएक्ट किया है। उन्हें ये टैग प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के बाद मिला था।
Nick Jonas: जब बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अमेकिरी एक्टर-सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी तो भारत में उन्हें जीजू कहकर बुलाया जाने लगा। आलम ये है कि आज निक जोनस को नेशनल जीजू कहा जाता है। प्रियंका को भी पहली बार जब इस बारे में पता चला था तो वो बहुत हंसी थीं। अब उनके पति ने भी जीजू का टैग मिलने पर रिएक्शन दे दिया है।
निक जोनस जब भी भारत आते हैं तो पैपराजी उन्हें प्यार भरे नामों से बुलाने लगते हैं। उनका इंडियन पैपराजी से एक अलग तरह का ही रिश्ता सा बन गया है।
निक जोनस ने ‘भारत का जीजू’ बुलाए जाने पर किया रिएक्ट
निक जोनस हाल ही में द टुनाइट शो में नजर आए थे जहां उन्होंने होस्ट जिमी फॉलन से 'जीजू' टैग मिलने पर बात की। जब जिमी ने पूछा कि उन्हें भारत के लोग जीजू कहकर क्यों बुलाते हैं तो निक उन्हें इस शब्द का मतलब समझाने लगे।
अमेरिकी सिंगर और एक्टर ने कहा- "जैसा कि आप लोग जानते हैं कि मैंने प्रियंका से शादी की है। जब हमारी शादी हुई थी, तबसे ये हैशटैग शुरू हुआ है। मैं 'नेशनल जीजू' था।' जीजू का मतलब होता है बड़ी बहन का पति तो इस तरह मैं भारत का बड़ा भाई बन गया"।
इसके बाद, शो के होस्ट ने भारत में जोनस ब्रदर्स के एक कॉन्सर्ट का वीडियो भी प्ले किया था जिसमें निक के भाई जो और केविन उन्हें जीजू बोलकर इंट्रोड्यूस करा रहे थे।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचा ली। कपल ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। बाद में 15 जनवरी 2022 को उनकी फैमिली पूरी हो गई जब सरोगेसी की मदद से उनके घर उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म हुआ।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 29 July 2024 at 13:27 IST