Nana Patekar: पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर,छोड़कर गए पीछे कई अनसुलझे सवाल; पुलिस ने दर्ज किया 'अप्राकृतिक मौत' का केस

पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ एक्टर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार हुआ। बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। गोवा पुलिस ने अभिनेता की मौत को लेकर मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है।

पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर | Image: Republic

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को देर शाम पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने मुखाग्नि दी। 75 वर्षीय अभिनेता का 8 अक्टूबर को गोवा में निधन हो गया था। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव डोंजे लाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इससे पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। नान पाटेकर ने तो दुनिया को अलविदा कह दिया, मगर अपने पीछे उन्होंने कई अनसुलझे सवाल छोड़ गए। अब गोवा पुलिस इन सवालों का जवाब ढूंढेगी। पुलिस ने एक्टर की मौत पर Unnatural Death (UD) केस दर्ज किया है।

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए। बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता को मुखाग्नि दी। इस समय माहौल गमगीन हो गया। नाना पाटेकर सिर्फ अभिनेता नहीं थे, उन्होंने अपने काम और दरियादिली से लाखों दिलों को छुआ था। फिल्मी सितारों, नेताओं और करीबियों की मौजूदगी में वे पंचतत्व में विलीन हुए। बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि उनकी पत्नी नीलकांती भी गमगीन नजर आईं।

नाने पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

पुराने दोस्त अभिनेता जैकी श्रॉफ सहित कई दिग्गज अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। गोवा में कागजी औपचारिकताओं के कारण पार्थिव शरीर पुणे देरी से पहुंचा, जिससे अंतिम संस्कार में भी देरी हुई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे एयरपोर्ट पर दिग्गज अभिनेता को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। उन्होंने फूल अर्पित किए और परिवार के प्रति संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने नाना की पत्नी और बेटे से मुलाकात कर ढाढ़स बढ़ाया।

October 8, 2026
October 8, 2026

गोवा में एक्टर अपने घर पर थे बेहोश 

बता दें कि नाना पाटेकर ने गोवा में अपने घर में 8 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि डॉक्टरों ने सीपीआर के जरिए उनकी धड़कन वापस लाने की कोशिश की, लेकिन 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया है।

October 8, 2026

पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस

अब गोवा पुलिस ने अभिनेता की मौत के मामले में मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ (यूडी) का केस दर्ज किया है। यह केस बीएनएसएस की धारा 194 के तहत दर्ज किया गया है और पीएसआई नितिन नाइक इसकी जांच कर रहे हैं। नाना पाटेकर को डोना पाउला स्थित उनके घर से मणिपाल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल लाने पर मृत) घोषित कर दिया।

October 9, 2026

किन चीजों की जांच करेगी पुलिस

जांच के तहत पुलिस मौत की वजह का पता लगाने के लिए इनक्वेस्ट करेगी, जीएमसी में पोस्टमार्टम कराएगी और परिवार के सदस्यों व अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज करेगी। फिलहाल पुलिस मौत की परिस्थितियों और वजह की जांच कर रही है। अगर मौत प्राकृतिक पाई जाती है तो केस उसी आधार पर बंद किया जा सकता है। अगर कोई गड़बड़ी या संदिग्ध परिस्थितियां सामने आती हैं तो आगे कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  'जब भी याद आएगी आपकी फिल्में...', नाना पाटेकर के निधन से सदमे में खेर

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 October 2026 at 07:33 IST