Nana Patekar: 76 की उम्र में भी गजब की Fitness, नाना पाटेकर के 15 ट्राइसेप डिप्स ने फैंस के उड़ा दिए होश; वायरल वीडियो

Nana Patekar Fitness: नाना पाटेकर का एक फिटनेस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्राइसेप्स करते नजर आ रहे हैं। 76 साल की उम्र में उनकी फिटनेस देखकर फैंस दंग रह रहे हैं।

Follow :  
×

Share


Nana Patekar Fitnessc | Image: instagram

Nana Patekar Fitness: 76 साल की उम्र में भी नाना पाटेकर अपनी फिटनेस से युवाओं को चौंका रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्राइसेप डिप्स करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही लोग उनकी फिटनेस का राज जानने को उत्सुक हैं।

वायरल वीडियो और फिटनेस का जलवा

फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर Atul Kasbekar ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें नाना पाटेकर हल्के भूरे रंग के शॉर्ट्स और सफेद बनियान में नजर आ रहे हैं। गले में गमछा डाले वह बड़ी सहजता से ट्राइसेप डिप्स करते हैं और पूरा होने के बाद मुस्कुराते हुए दिखते हैं। अतुल ने बताया कि नाना ने कुल 15 डिप्स किए, हालांकि उन्होंने रिकॉर्डिंग थोड़ी देर से शुरू की थी। उन्होंने पोस्ट में नाना की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी फिटनेस देखकर उन्हें अपने फिटनेस गोल्स दोबारा तय करने पड़े।

एक्टर के फिटनेस का राज पूछ रहे फैंस

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने उनकी डाइट और फिटनेस का राज पूछा। एक यूजर ने उन्हें शुद्ध शाकाहारी बताया, लेकिन अतुल ने साफ किया कि नाना शाकाहारी नहीं हैं और उन्होंने खुद उनके घर पर खाना खाया है। वहीं कुछ यूजर्स ने बताया कि उन्हें मछली खाना पसंद है। कई फैंस ने उनके मशहूर किरदार ‘उदय शेट्टी’ को याद करते हुए मजाकिया कमेंट भी किए, जैसे ‘कंट्रोल उदय कंट्रोल’ और ‘उदय भाई अभी भी फिट हैं’।

 

 

फिल्मों में एक्टिव नाना पाटेकर

वर्कफ्रंट की बात करें तो नाना पाटेकर हाल ही में 2025 में आई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख थे। इसके अलावा उन्होंने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म ‘ओ रोमियो’ में काम किया, जो हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। वह अनिल कपूर और राधिका मदान की फिल्म ‘सूबेदार’ में कैमियो में भी दिखे और इस साल प्राइम एमएक्स प्लेयर की सीरीज ‘संकल्प’ का भी हिस्सा रहे। आने वाले समय में उनकी नई फिल्मों का ऐलान होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: 'माइकल' का जलवा बरकरार, 'भूत बंगला' का जलजला जारी; किसने मारी बाजी?

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 30 April 2026 at 07:36 IST