Michael vs Bhoot Bangla Box Office: एक तरफ 'माइकल' का जलवा बरकरार, दूसरी तरफ 'भूत बंगला' का जलजला जारी; कमाई में किसने मारी बाजी?
Michael vs Bhoot Bangla Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो फिल्मों की चर्चा जोरों पर है। एक तरफ 'माइकल' है। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े दिलचस्प तस्वीर पेश कर रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Michael vs Bhoot Bangla Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस वक्त 'माइकल' और 'भूत बंगला' के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। किंग ऑफ पॉप की कहानी और परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों को थिएटर्स तक लाने में कामयाब रह रही है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म अपनी तेज कमाई के चलते पहले ही 100 करोड़ क्लब पार कर चुकी है। दोनों फिल्मों के आंकड़े यह दिखाते हैं कि कंटेंट और स्टार पावर का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। आइए जानते हैं बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म ने कमाई में मारी बाजी।
'माइकल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
'माइकल' ने रिलीज के छह दिनों में थिएटर्स में अपनी पकड़ बनाए रखी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन 2.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि पांचवें दिन के मुकाबले हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिल्म की स्थिर कमाई इसे चर्चा में बनाए हुए है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 11 प्रतिशत रही और देशभर में इसके 2,722 शोज चलाए गए। 'माइकल' ने भारत में अब तक 23.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 28.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।
माइकल जैक्सन की कहानी की स्टारकास्ट
फिल्म में पॉप आइकन माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जैफर जैक्सन ने निभाया है, जो उनकी डेब्यू फिल्म भी है। वहीं यंग माइकल के रोल में जुलियानो क्रू वाल्डी नजर आए हैं। दर्शक और सोशल मीडिया दोनों ही कलाकारों की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13
दूसरी ओर 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है। रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि वीकेंड के बाद कलेक्शन में गिरावट देखी गई है, लेकिन फिल्म की पकड़ अभी भी बरकरार है। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 123.80 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर यह फिल्म 195.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयारी में है। 'भूत बंगला' ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 84.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था, जिसके बाद अब यह लगातार कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है।