Mumbai Rain: बारिश से मुंबई पानी-पानी, Amitabh Bachchan के घर प्रतीक्षा के बाहर जलभराव, Ajay Devgn-Sunny Deol के घर भी नहीं बचे, VIDEO

Bollywood Celebrities During Mumbai Rain: मुंबई की बारिश ने आम इंसान से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को परेशान कर दिया है। ऐसे में अमिताभ समेत कई सेलेब्स के घर में पानी का सैलाब आ गया है।

Mumbai Rain Video | Image: Social Media

Mumbai Rain Waterlogged Video: मुंबई की बारिश किसी को नहीं बख्शती, चाहे वो कोई आम इंसान हो या फिर करोड़ों के बंगले में रहने वाले बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स। मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ये हैं कि बारिश का पानी अब बॉलीवुड सितारों के आलीशान घरों तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सितारों के बंगलों के बाहर बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा' में भरा पानी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित प्रतिष्ठित बंगले 'प्रतीक्षा' के बाहर भारी जलभराव देखा जा सकता है। पानी टखनों तक भर गया है और बंगले के पार्किंग एरिया तक पहुंच चुका है।

अजय देवगन-काजोल और सनी देओल का भी यही हाल

सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं, कई अन्य सितारों के घरों का भी बुरा हाल है। वायरल वीडियो में अजय देवगन और काजोल के घर के बाहर भी बाढ़ जैसी स्थिति दिखाई गई है। अजय देवगन के घर के ठीक सामने देओल परिवार का बंगला है, और वहां भी सड़कों पर भारी मात्रा में बारिश का पानी जमा हो गया है। खबरों अनुसार इसके अलावा मशहूर फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी के घर के बाहर भी पानी लबालब भरा हुआ नजर आया।

मुंबई में रेड अलर्ट जारी

मुंबई में बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। लगातार हो रही इस बारिश के कारण शहर में अब तक 1 व्यक्ति की मौत होने और 3 लोगों के घायल होने की दुखद खबर भी सामने आई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें। मुंबई की इस बारिश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कुदरत के आगे किसी का जोर नहीं चलता।
 

यह जरूर पढ़ें: Dhamaal 4: कॉमेडी के नाम पर ये क्या परोस रही थी 'धमाल 4'? सेंसर बोर्ड ने लगा दी क्लास, जानिए फिल्म में क्या-क्या किए बदलाव

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 4 July 2026 at 16:35 IST