Monalisa: 'कोई मुझे छू भी ले तो उसका हाथ तोड़कर...', तब मोनालिसा के बयान पर हंस रहे थे सनोज मिश्रा, अब '10 बार टच किया' पर भूचाल क्यों? VIDEO

मोनालिसा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो डायरेक्टर सनोज मिश्रा के पास बैठकर उनकी तारीफ करती नजर आ रही है। अब उसके इस बदलाव पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Follow :  
×

Share


Sanoj Mishra & Monalisa | Image: instagram

महाकुंभ वाली वायरल गर्ल मोनालिसा जब से फहमान खान से शादी रचाई है, लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। शादी के बाद उसके सुर पूरी तरह बदल गए हैं। उसे अब अपने पति के सिवा हर इंसान गलत ही लगता है। जिस माता-पिता ने उसे जन्म दिया अब उनपर भी गंभीर आरोप लगा रही है। जिस डायरेक्टर ने उसे स्टार बनाया उसे लेकर आए दिन सनसनीखेज खुलासे कर रही है। मगर एक वक्त था जब वो सनोज मिश्रा की तारीफें करती थी नहीं थकती है। ऐसे में शादी के बाद उसके स्वभाव में आए बदलाव पर कई तरह सवाल उठ रहे हैं।

मोनालिसा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो डायरेक्टर सनोज मिश्रा के पास बैठकर उनकी तारीफ करती नजर आ रही है। मीडिया से बात करते हुए वो यह कहते नजर आ रही है कि अगर उसे गलत तरीके से टच भी कर ले तो उसका हाथ तोड़कर हाथ में दे दूंगी इतनी ताकत है तो हम में। मोनालिसा मीडिया के सामने जब ये बातें कर रही थी, सनोज मिश्रा बगल में बैठकर मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं।

सनोज मिश्रा के सामने मोनोलिसा ने कही थी ये बात

पुराने वीडियो में मोनालिसा शरमाते हुए अपनी बाते कह रही है। दरअसल जब वो इंड्रस्ट्री में नई आई थी तो मीडिया के सामने खुलकर बोल नहीं पाती थीं। वो कैमरे को देखकर शरमाती थीं। इसलिए जब वो हाथ तोड़ने की बात करती हैं तो शरमाकर अपनी आवाज की कम कर लेती हैं। फिर सनोज मिश्रा उसे कहते हैं कॉन्फिडेंस में अपनी बात कहो, फिर वो दोबारा से अपनी बात को मीडिया के सामने रखती है। इस दौरान सनोज मिश्रा हंसते हुए उसकी बात में हामी भरी।

अब 10 बार गलत तरीके से छुने का आरोप

अब उसी मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ और जब मैंने परिवार को बताया तो उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया। सनोज मिश्रा फिल्म के नाम पर कम उम्र की लड़कियों का शोषण करते हैं। वे कहते हैं कि मैं तुम्हें फिल्म दूंगा, तुम यह सब करो। सनोज मिश्रा बहुत गंदे काम करते हैं।'

सनोज मिश्रा ने आरोपों पर क्या कहा?

जब पत्रकारों ने मोनालिसा से पूछा कि आपने पुलिस में इसकी शिकायत क्यों नहीं की, तो मोनालिसा ने जवाब दिया, 'मैं शिकायत करने ही वाली थी, लेकिन परिवार ने रोक दिया। उन्होंने कहा- अभी कुछ मत करो। पहली फिल्म है तो क्या? मेरे साथ अन्याय हुआ है। मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए।' अब  मोनालिसा में आए 360 डिग्री चेंज को लोग समझ नहीं पा रहे हैं। सनोज मिश्रा अपने ऊपर लोग सारे आरोपों को निराधार बताया है।

यह भी पढ़ें:  ‘राधा ने कान्हा से नहीं पूछा वो मुसलमान…’; मोनालिसा ने फरमान से शादी को लेकर दिया ऐसा बयान, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 15:17 IST