‘राधा ने कान्हा से नहीं पूछा वो मुसलमान…’; मोनालिसा ने फरमान से शादी को लेकर दिया ऐसा बयान, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Monalisa Bhosle: मोनालिसा भोसले ने अपनी शादी को 'लव जिहाद' बताए जाने पर गुस्सा किया और कहा कि दोनों एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और ये शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Monalisa Bhosle: महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले ने जबसे फरमान खान से शादी की है, तबसे ही देशभर में हंगामा हो रहा है। उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे ‘लव जिहाद’ बता दिया है जिसके जवाब में मोनालिसा ने उनपर ही छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। उन्होंने हाल ही में अपने पति फरमान खान के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने ऊपर लगे कई आरोपों का जवाब दिया है।
मोनालिसा भोसले ने सबसे पहले तो अपनी शादी को ‘लव जिहाद’ बताए जाने पर गुस्सा किया और कहा कि दोनों एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और ये शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है।
मोनालिसा भोसले ने लव मैरिज पर बात की
उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस से कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें मोनालिसा ने जो कहा, उसपर बवाल मच गया है। दरअसल, अपनी इंटरफेथ मैरिज का बचाव करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- “ऐसा भारत में पहली बार नहीं हुआ है, सभी प्यार करते हैं। जब राधा ने कृष्ण से प्यार किया तो उन्होंने ये थोड़ी पूछा था कि कान्हा आप हिंदू हो या मुसलमान। सिर्फ मैंने फरमान के दिल और मन से प्यार किया है। उस दिन फरमान नहीं होते तो मैं सुसाइड कर लेती। मैं फरमान से बहुत प्यार करती हूं। मोनालिसा ने आगे हाथ जोड़कर अपील की कि प्लीज हमें हमारी जिंदगी जीने दो”।
उनके इस राधा-कृष्ण वाले बयान पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग मोनालिसा की सोशल मीडिया के जरिए जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “राधा-कृष्ण के समय इस्लाम था ही नहीं, फिर ‘हिंदू-मुसलमान’ देखने की बात कहां से आ गई? इतिहास की समझ जीरो हो और तर्क देने निकल पड़ो, यही समस्या है”। वही दूसरा यूजर लिखता है- “लगता है कि इसका दिमाग खराब हो गया”। बहुत से लोग मोनालिसा पर अपने निजी विवाद में भगवान को घसीटने का भी आरोप लगा रहे हैं और इस बयान को काफी आपत्तिजनक बता रहे हैं।
Advertisement
सनोज मिश्रा पर मोनालिसा के पैसे उधार?
मोनालिसा ने आगे ये भी दावा किया कि उन्होंने सनोज की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग पूरी कर ली है लेकिन वो रिलीज नहीं हुई। उन्होंने ये भी कहा कि सनोज झूठ बोलते हैं कि फिल्म 10 करोड़ रुपये की है, जबकि असल में वो तीन लाख रुपये की भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें शूटिंग के लिए फीस नहीं मिली है, उल्टा उनके डायरेक्टर पर 50 हजार रुपये उधार हैं जो वो सनोज से वापस मांगेंगी।
ये भी पढे़ंः Dhurandhar 2 Day 7: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस मीटर, ‘छावा’-‘पठान’ को रौंदते हुए बनाया बड़ा रिकॉर्ड