अपडेटेड 12 March 2026 at 14:59 IST
Monalisa: मुस्लिम बॉयफ्रेंड के प्यार में भूल गई 'वो' वादा, फरहान के लिए तोड़ा खून का रिश्ता... तो अब शादी के बाद कहां रहेगी मोनालिसा?
मोनालिसा जो पहले परिवार को छोड़ना नहीं चाहती थीं, अब उन्होंने घरवालों के खिलाफ जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली। इस बीच उनका पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने कहा था कि वो परिवार को कभी छोड़कर नहीं जाएंगी।
Monalisa Wedding: महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर वायरल हुई मोनालिसा बीते दिनों अचानक मुस्लिम लड़के से शादी करने के बाद चर्चा में आ गई। उन्होंने अपने 6 महीने प्यार के लिए घर-परिवार को ठुकरा दिया। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर एक्ट्रेस ने फरमान खान संग कोर्ट मैरिज कर ली। इस कदम ने उनके परिवार समेत फैंस को सकते में डाल दिया है।
इस बीच मोनालिसा का वो बयान वायरल हो रहा है जब उन्होंने कहा था कि वो कभी शादी नहीं करेंगी। उनका कहना था कि मम्मी पापा मना करते हैं। मैं भी मना करती हूं मुझे शादी नहीं करनी है। मेरे वायरल होने से पहले ही मेरे मम्मी पापा ने कह दिया था जब तुम कहोगी तब ही शादी होगी। मैंने भी कहा कि मैं कभी हां नहीं कहूंगी। मैं कभी शादी नहीं करूंगी। मम्मी पापा को छोड़कर कौन जाएगा।
6 महीने के प्यार के लिए ठुकराया घर-परिवार
'वायरल गर्ल' ने ये बयान अपने करियार की शुरुआत में दी थी। हालांकि अब अचानक उनका परिवार को दरकिनार कर मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी रचा लेना वाकई हैरान कर देने वाला है। महज 6 महीने के प्यार के खातिर उन्होंने अपने उन्हीं मा-बाप को भूला दिया, जिन्हें वो कभी छोड़कर नहीं जाना चाहती थीं।
जाहिर है कि मोनालिसा अब सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। वो 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसे में हर किसी की नजर उनपर बनी रहती है। फरहान से शादी रचाने के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो आगे की प्लानिंग बताती नजर आ रही हैं।
फरमान के साथ केरल में बसेगी मोनालिसा
मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए केरल में आकर शादी करने के फैसले पर कहा कि हम दोनों प्यार करते हैं और यहां घूमने आए थे। हमें ये मंदिर और केरल के लोग काफी अच्छे लगे। इसलिए हमने यहां के मंदिर में शादी करने का मन बनाया। अब हम केरल में रहने की कोशिश करेंगे।
अरुमनूर मंदिर में की शादी
बता दें कि मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से कथिततौर पर तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर मंदिर में शादी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनो ने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की। मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उनपर दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थी। इस वजह से उन्होंने घर से दूर केरल में शादी करने का फैसला किया और पुलिस सुरक्षा की मांग की। उन्हें लगा कि वो इतनी दूर सुरक्षित तरीके से रह सकते हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 10:32 IST