अपडेटेड 13 March 2026 at 08:46 IST

Monalisa Wedding: 'जादू टोने का असर...', मर्जी के खिलाफ मुस्लिम युवक से शादी करने पर बोले मोनालिसा के पिता, CM से लगाई मदद की गुहार

महाकुंभ फेम मोनालिसा भोंसले ने घर-परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली। इसके बाद से उनकी शादी विवादों में है। 'वायरल गर्ल' के पिता हताश होकर केरल से लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

Monalisa Marriage | Image: instagram

Monalisa Bhosle Farman Khan Marriage: प्रयागराज के महाकुंभ में अपने कजरारे नैना के लिए रातों-रात छाने वाली मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। उन्होंने अपने पिता क खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली। इसके बाद से परिवार स्तब्ध है। वहीं उनके पिता ने इसे जादू-टोने का असर बताया है। इस घटना से हताश पिता ने मुख्यमंत्री से अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने मीडिया से बातचीत में कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को कुछ लोग केरल से आए और उनकी बेटी को फिल्म में काम दिलाने और एक्टिंग सिखाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद वो अपनी बेटी को लेकर केरल गए। मगर वहां जाकर मोनालिसा ने बिना बताए उन्हीं में से एक शख्स (फरमाना खान) से शादी कर ली।  

मोनालिसा के पिता ने क्या-क्या बताया?

जयसिंह ने पूरी बात बताते हुए कहा, 'मैंने विरोध किया और मोनालिसा को वापस महेश्वर (मध्य प्रदेश) चलने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। उनके मुताबिक, वह केरल के संपन्नूर पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराने गए थे। लेकिन पुलिस ने कहा कि मोनालिसा 18 साल की हो चुकी है। बालिग होने की वजह से उसके पास अपनी इच्छा से शादी करने का अधिकार है।

उसके भाग्य में जो लिखा वही होगा- जयसिंह

उन्होंने आगे मायूस होकर कहा कि हम लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है। समझ नहीं पा रहे हैं कि ये कैसे हो गया। हो सकता है कि किसी ने जादू-टोना कर दिया हो। वो कहते हैं कि उसके भाग्य में जो लिखा है वही होगा। हम सिर्फ यही चाहते हैं कि उसका करियर बढ़िया रहे और वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़े।

'एक्टिंग सिखाएंगे बताकर, बेटी को फंसा…'

जयसिंह ने कहा कि मैं उम्मीद लेकर गया था कि मेरी बेटी दो-दो फिल्मों में एक्टिंग कर रही है। मोनालिसा ने बताया कि उसे कुछ लोग एक्टिंग और डांस सिखा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हम उसे ऐसा सिखाएंगे कि वो आगे फिल्मों में काम कर सकेगी। तो मुझे उम्मीद हो गई। मैंने सोचा कि दो फिल्में बन गई हैं और तीसरी भी बन जाएगी। पता नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है। पता नहीं उन लोगों ने मेरी बेटी को कैसे फंसा लिया।

बेबस पिता ने सीएम से लगाई गुहार

मोनालिसा के पिता ने कहा कि वो लगातार बेटी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि मुख्यमंत्री मोहन भागवत और प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप करे जिससे की उनकी बेटी सुरक्षित लौट सके।

यह भी पढ़ें: Monalisa Bhosle Age: क्या नाबालिग हैं मोनालिसा? फरमान से शादी पर बवाल

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 08:46 IST