Daler Mehndi Row: मंत्री जी से माफी की मांग पर अड़े मीका सिंह, बोले- फ्री में शो करने को तैयार लेकिन...; CM धामी ने फोन पर की बात

भाई दलेर मेहंदी से जुड़े मामले में मीका सिंह मंत्री जी से माफी की मांग पर अड़े हुए हैं। अब उन्होंने बीजेपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विनय गोयल के बयान पर कहा कि वे उत्तराखंड में फ्री में परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें मंत्री जी से माफी मांगने को कहना पड़ेगा।

Mika Singh Demands Minister Subodh Uniyal's Apology | Image: Instagram

Daler Mehndi Row: उत्तराखंड में एक स्टेज शो के दौरान पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के गाने के अंदाज को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर पर नशे में होने और सही से न बोल पाने का आरोप लगाया था। इस घटना पर मीका सिंह ने मंत्री जी से माफी की मांग की है।

मीका सिंह ने एक बार फिर अपने भाई का पक्ष लेते हुए रिएक्ट किया है। उन्होंने बीजेपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विनय गोयल के बयान पर कहा कि वे उत्तराखंड में फ्री में परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें मंत्री जी से माफी मांगने को कहना पड़ेगा।

विनय गोयल को मीका सिंह का जवाब

मीका ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'चलो जी मैं उत्तराखंड आता हूं और आपके लिए बिल्कुल फ्री में शो करता हूं। लेकिन उससे पहले आप अपने मंत्री जी से कहिए कि वे दलेर मेहंदी जी से माफी मांगें। दलेर पाजी ने पूरे 1 घंटे 30 मिनट की परफॉर्मेंस दी थी और वहां मौजूद बहुत सारे लोग उनके साथ डांस कर रहे थे। इसके बावजूद उन पर शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगाया गया।'

'अगर आपके मंत्री जी शराब पिए दिखे तो कार्रवाई होगी?'

उन्होंने आगे कहा, 'सर, मैं आपको वीडियो भेजता हूं। आप खुद देखिए कि वहां क्या हुआ था। अगर वीडियो में आपके मंत्री जी शराब पीकर आए हुए दिखाई देते हैं, तो फिर आप उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे? सर, मेरा आपसे सीधा सवाल है- क्या नियम और जवाबदेही सभी के लिए बराबर नहीं होनी चाहिए?'

October 22, 2026

BJP प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने क्या कहा था?

बीजेपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विनय गोयल ने दलेर मेहंदी विवाद मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'दलेर मेहंदी जी का मैं भी बहुत बड़ा फैन हूं। मैंने आज से पहले उन्हें कभी ऐसी हालत में नहीं देखा है। जहां तक मेरी जानकारी है, इस कार्यक्रम में पहले सुगंधा शर्मा आने वाली थीं। लेकिन उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए आने से मना कर दिया। इसके बाद में दलेर मेहंदी को संपर्क किया गया। तब इनके आने का कार्यक्रम बना।'

विनय गोयल ने आगे कहा, ‘जैसा की कहा जा रहा है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। ऐसे में उन्हें पहले से ही इस बारे में लोगों को जानकारी देनी चाहिए थी और यहां नहीं आना चाहिए था। यह कार्यक्रम कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं था। यह देवभूमि उत्तराखंड में नवरात्रि में मां कुंजापुरी के स्थान पर एक धार्मिक आयोजन था। वहां अगर इस प्रकार के दृश्य दिखाई देंगे तो सभी की भावनाएं आहत होंगी। यह कुंजापुरी मां के सम्मान का विषय है। उनके सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। अगर उन्हें लगता है कि उनसे किसी भी प्रकार की चूक हुई है तो उन्हें इस बारे में माफी मांगनी चाहिए।’

'मीका को उत्तराखंड में फ्री में शो करना चाहिए'

उन्होंने मीका सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ बातों से काम नहीं चलता। अगर उनके मन में अपने भाई के लिए सच में कोई श्रद्धा है तो उन्हें उत्तराखंड में आकर फ्री में शो करना चाहिए।

मामले पर क्या बोले सीएम धामी?

इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने X पर जानकारी दी कि उनकी मीका सिंह से फोन पर बात हुई है। दलेर मेहंदी से जुड़े टॉपिक पर चर्चा के दौरान कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी को बातचीत के जरिये सुलझा लेना चाहिए। उत्तराखंड में अतिथि देवो भव: की परंपरा है। ऐसे में यहां सभी कलाकारों का दिल से स्वागत और सम्मान है। 

यह भी पढ़ें: Daler Mehndi Controversy: बेइज्जती के बाद अब 'बदले' की बात? दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरी FWICE, पीएम मोदी को खत लिख की ये मांग

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 October 2026 at 09:03 IST