Michael Vs Ginny Weds Sunny 2 BO Collection Day 2: दो दिनों में किंग ऑफ पॉप की बायोपिक ‘माइकल’ ने किया धमाका, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ रह गई पीछे

Michael Vs Ginny Weds Sunny 2 Box Office Collection Day 2: किंग ऑफ पॉप पर बनी बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ अविनाश तिवारी की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ पीछे रह गई है।

Follow :  
×

Share


Michael Vs Ginny Weds Sunny 2 | Image: instagram

Michael Vs Ginny Weds Sunny 2 Box Office Collection Day 2: सिनेमाघरों में रिलीज हुई माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ और अविनाश तिवारी की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को दो दिन पूरे हो चुके हैं। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग रफ्तार देखने को मिल रही है। जहां ‘माइकल’ ने शानदार उछाल के साथ कमाई बढ़ाई है, वहीं ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ भी धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है।

‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘माइकल’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दर्ज किया है। फिल्म ने दूसरे दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की। हिंदी ऑक्यूपेंसी 19 प्रतिशत रही और देशभर में फिल्म के 3,190 शो चले। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 10.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 12.36 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

 

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की कमाई

दूसरी ओर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने भी दूसरे दिन अपनी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की। फिल्म ने दूसरे दिन 73 लाख रुपये का कलेक्शन है। हिंदी ऑक्यूपेंसी 13 प्रतिशत रही और फिल्म के 1,195 शो चले, वहीं दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 1.03 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1.23 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

फिल्मों की स्टार कास्ट

‘माइकल’ में माइकल जैक्सन का किरदार जाफर जैक्सन ने निभाया है, जबकि यंग माइकल के रोल में जूलियानो क्रू वाल्डी नजर आए हैं। फिल्म में उनके पिता की भूमिका कोलमैन डोमिंगो और मां का किरदार निया लॉन्ग ने निभाया है। वहीं ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में अविनाश तिवारी के साथ मेधा शंकर लीड रोल में दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: अंडरआर्म्स की बदबू- कालापन दूर करेगा ये सस्ता घरेलू नुस्खा, जानें तरीका

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 26 April 2026 at 07:32 IST