Michael BO Collection: सातवें दिन भी टिकी रही ‘माइकल’, पहले हफ्ते में की शानदार कमाई, अक्षय की ‘भूत बंगला’ से मुकाबला जारी

Michael Box Office Collection Day 7: फिल्म ‘माइकल’ की बॉक्स ऑफिस पर जंग जारी है, पहले हफ्ते में शानदार कमाई दर्ज कर ली है। इस फिल्म का अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से जबरदस्त मुकाबला चल रहा है।

Follow :  
×

Share


Michael box office collection day 5 | Image: instagram

Michael Box Office Collection Day 7: हॉलीवुड के ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के बाद एक हफ्ता पूरा कर लिया है और इस दौरान इसने बॉलीवुड फिल्मों, खासकर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को कड़ी टक्कर दी है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

सातवें दिन ‘माइकल’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म के पहले गुरुवार यानी सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘माइकल’ ने करीब 2.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इसके साथ ही फिल्म का कुल एक हफ्ते का कलेक्शन 26.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘माइकल’ ने पेड प्रिव्यू से 1.70 करोड़ रुपये कमाकर शुरुआत की थी, जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 3.70 करोड़ रुपये जुटाए। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला, जहां शनिवार को 5.25 करोड़ और रविवार को 5.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

वीकडे में फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन यह स्थिर बनी रही है। सोमवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए, मंगलवार को 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और बुधवार को 2.30 करोड़ रुपये जुटाए। अब गुरुवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने अपना पहला हफ्ता पूरा किया है।

हिंदी फिल्मों से जबरदस्त मुकाबला

रिलीज के बाद से ही ‘माइकल’ का सामना ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों से रहा, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी मजबूत बनाए रखी। वहीं, इसी दौरान रिलीज हुई ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ज्यादा असर नहीं छोड़ पाई और जल्दी ही सिनेमाघरों से बाहर हो गई है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

फिल्म ‘माइकल’ में माइकल जैक्सन के शुरुआती संघर्ष से लेकर उनके सुपरस्टार बनने तक की पूरी जर्नी के दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है। इसमें जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, जबकि माइल्स टेलर, कोलमैन डोमिंगो, कैट ग्राहम और निया लॉन्ग जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।अब सबकी नजर फिल्म के दूसरे हफ्ते के प्रदर्शन पर टिकी है, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘माइकल’ अपनी कमाई की रफ्तार को कितना बनाए रख पाती है या फिर कमाई से हाथ धो बैठती है। 

यह भी पढ़ें: अब बेकार नहीं होगी बची हुई ब्रेड, इस तरह बनाएं मुगलई 'शाही टोस्ट'
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 1 May 2026 at 07:34 IST