Shahi Toast Recipe

Shahi Toast Recipe: अब बेकार नहीं होगी बची हुई ब्रेड, इस तरह बनाएं मुगलई 'शाही टोस्ट', तारीफ करते हुए मेहमान पूछेंगे रेसिपी

Shahi Toast Recipe: हमारे घर में अक्सर ब्रेड बच जाती है, जिसे हम बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आप इन ब्रेड को कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके हलवाई से भी शानदार मिठाई बना सकते हैं। शाही टुकड़ा या शाही टोस्ट एक मुगलई डेजर्ट है, जो अपने कुरकुरे स्वाद और मलाईदार रबड़ी के साथ खाया जाता है। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शाही टोस्ट बनाने के लिए कुछ बेसिक सामग्री की जरूरत होती है-

  • 5- 7 स्लाइस
  • 800 मिली फुल क्रीम दूध
  • 3/4 कप चीनी
  • 4 से 6 चम्मच देसी घी
  • दो चुटकी इलायची पाउडर
  • 10 से 15 केसर के धागे
  • थोड़े कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता
Image: AI
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले एक बर्तन में दूध को उबालें और उसे लगातार चलाते रहें, जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चीनी और केसर के अच्छे से मिक्स होने के बाद आपकी गाढ़ी रबड़ी तैयार हो जाएगी। इसके बाद में अब चाशनी तैयार करना होगा। 

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चाशनी के लिए एक अलग बर्तन में चीनी और पानी डालकर कुछ मिनटों तक उबालें। चाशनी को ज्यादा गाढ़ी न होने दें, बस इसे हल्का चिपचिपा होना चाहिए। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब ब्रेड के किनारों को काटकर उसे ट्रायंगल के आकार में कट कर लें। तवे पर देसी घी डालकर ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। आप ब्रेड को डीप फ्राई भी कर सकते हैं। 

Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तली हुई ब्रेड को चाशनी में डुबोकर प्लेट पर रख दें। इसके बाद ऊपर से तैयार की गई रबड़ी को डालें। आखिरी स्टेप में ड्राई फ्रूट्स से ब्रेड को गार्निश करें। आपका टेस्टी और हलवाई जैसा शाही टोस्ट तैयार है।

Image: AI
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड