भाषा अलग, देश अलग, लेकिन सादगी एक...अरिजीत सिंह जमीन पर बैठे तो मार्टिन गैरिक्स ने जो किया, दिल जीत लेगा यह वीडियो
एक म्यूजिकल प्रोग्राम के दौरान बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह और ग्लोबल सेंसेशन डीजे मार्टिन गैरिक्स के बीच सादगी और आपसी सम्मान का एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
म्यूजिकल प्रोग्राम के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने यह साबित कर दिया कि असली कलाकार दिल से कितना बड़ा और विनम्र होता है। प्रोग्राम के बीच में बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को कुर्सी पर बैठने में थोड़ी असहजता महसूस हुई। किसी तामझाम या वीआईपी नखरे के बिना, उन्होंने बेहद सादगी से वे चुपचाप वहीं जमीन पर बैठ गए। यह उनके उसी सादे स्वभाव की थी, जिसके लिए उनके करोड़ों फैंस उन पर जान छिड़कते हैं।
अरिजीत सिंह की सादगी ने जीता फैंस का दिल
लेकिन वीडियो में असली मोड़ तब आया जब वहां मौजूद ग्लोबल सेंसेशन और मशहूर डीजे मार्टिन गैरिक्स की नजर उन पर पड़ी। मार्टिन ने एक पल का भी संकोच नहीं किया। उन्होंने यह नहीं सोचा कि वे दुनिया के कितने बड़े स्टार हैं या लोग क्या कहेंगे। वे भी तुरंत अरिजीत के साथ जमीन पर बैठ गए। दो अलग-अलग संस्कृतियों, देशों और शैलियों के महान कलाकारों को इस तरह जमीन पर एक साथ बैठे देखना हर संगीत प्रेमी के लिए एक भावुक कर देने वाला पल था।
अरिजीत सिंह की सादगी देख फैंस ने दी प्रतिक्रिया
अरिजीत सिंह की इस सादगी को देखकर फैंस ने कहा कि 'यार इतना स्टारडम होने के बाद भी कितना सिंपल आदमी है'। वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'एक कलाकार का मन हमेशा साफ होता है और वह अहंकार से कोसों दूर होता है।' वहीं एक ने लिखा कि कुछ लोग हर स्थिति को 'स्टेटस' और 'दिखावे' के चश्मे से देखते हैं। वे इस उलझन में रहते हैं कि ऐसे पलों में उन्हें कैसा दिखना चाहिए। इतना ही नहीं, अरिजीत सिंह को देखकर मार्टिन गैरिक्स भी जमीन पर बैठ गए। यह पल फैंस का दिल जीत लिया।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 26 June 2026 at 12:47 IST