Delhi Traffic Advisory: मुहर्रम पर दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद, यहां पढ़े रूट डायवर्जन और बंद रास्तों की पूरी जानकारी

दिल्ली में मुहर्रम के जुलूसों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर कड़े प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं। अगर आप भी आज सड़कों पर निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। घर से बाहर निकल से पहले इन रूटों के बारे में जान लें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
moharram-tazia-procession-traffic-route-diversion-today-26-june-2026-delhi-traffic-police-advisory-know-full-information
moharram-tazia-procession-traffic-route-diversion-today-26-june-2026-delhi-traffic-police-advisory-know-full-information | Image: ANI

मुहर्रम के मौके पर आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ताजिया जुलूस निकाले जा रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात की खास व्यवस्था की है। दक्षिणपुरी स्थित करबला समेत कई रास्तों पर ट्रैफिक को मोड़ा गया है और गाड़ियों को खड़े करने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए इन रास्तों पर जाने से बचें। आइए जानते हैं किन-किन रास्तों पर असर पड़ेगा।

इन मुख्य रास्तों पर पड़ेगा असर

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, मेहरौली-बदरपुर रोड, पंखा रोड, डाबरी-पालम रोड, जीटीके रोड और सेंट्रल व नई दिल्ली की कई मुख्य सड़कों पर जुलूस की वजह से जाम लग सकता है।

दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक जामा मस्जिद, अजमेरी गेट, कमला मार्केट, पहाड़गंज, झंडेवालान, इंद्रलोक, शास्त्री नगर और बाड़ा हिंदूराव इलाकों में रूट बदला रहेगा। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से जखीरा अंडरपास की तरफ गाड़ियां नहीं जा सकेंगी।  शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक कनॉट प्लेस  आउटर सर्कल, संसद मार्ग, रफी मार्ग, सुनहरी बाग रोड और तुगलक रोड के आसपास ट्रैफिक पर पाबंदी रहेगी। साथ ही  बदरपुर, खानपुर और साकेत के बीच चलने वाली गाड़ियों को दूसरे रास्तों पर भेजा जाएगा। पंखा रोड पर दोपहर 2 से रात 8 बजे तक और डाबरी-पालम रोड पर दोपहर 2 से रात 9 बजे तक आधी सड़क बंद रहेगी।शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक आजादपुर चौक से मुकरबा चौक के बीच भारी या कमर्शियल गाड़ियां नहीं चल सकेंगी। आजादपुर मंडी जाने वाले ट्रकों को भी एंट्री नहीं मिलेगी।

नो-पार्किंग और जरूरी सेवाएं जानें 

जुलूस वाले रास्तों पर गाड़ी खड़ी करने की सख्त मनाही है। अगर कोई गाड़ी नो-पार्किंग में पाई गई, तो ट्रैफिक पुलिस उसे क्रेन से उठाकर ले जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने सभी से मेजर आशाराम त्यागी मार्ग और सीलमपुर वाले जीटी रोड से बचने की सलाह दी है। हालांकि, मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस जैसे आपातकालीन वाहनों को बिना किसी रोक-टोक के सबसे पहले रास्ता दिया जाएगा। अगर आप भी आज बाहर जा रहे हैं, तो इन रास्तों को छोड़कर किसी अन्य मार्ग या दिल्ली मेट्र का इस्तेमाल करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Rain Alert: दिल्ली-NCR में लगातार 6 दिन बारिश का अनुमान, यूपी-उत्तराखंड की ओर पहुंचा मॉनसून; जानें IMD का अलर्ट
 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड