अपडेटेड 5 April 2025 at 19:18 IST

जिंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी-मेरी कहानी है… मनोज कुमार के पार्थिव शरीर से लिपट-लिपटकर रोईं पत्नी, अंतिम संस्कार का VIDEO

Manoj Kumar Funeral: मनोज कुमार का अंतिम संस्कार 5 अप्रैल को मुंबई में किया गया जहां उनकी पत्नी उनके पार्थिव शरीर से लिपट-लिपटकर रो रही थीं।

Manoj Kumar's Wife Emotional Moment from his Funeral | Image: X

Manoj Kumar Funeral: बॉलीवुड के लीजेंड्री कलाकार मनोज कुमार (Manoj Kumar Passes Away) का अंतिम संस्कार 5 अप्रैल को मुंबई में जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए फिल्मी जगत के कई सितारे पहुंचे थे। इस बीच, एक वीडियो सामने आया है जिसमें मनोज की पत्नी शशि गोस्वामी (Manoj Kumar Wife Shashi Goswami) अपने पति को इस हालत में देखकर अपने आंसू नहीं रोक पा रहीं।

मनोज कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। उनके पार्थिव शरीर को पवन हंस श्मशान घाट पर तिरंगे में लपेटकर लाया गया जहां उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

मनोज कुमार को अंतिम विदाई देते वक्त भावुक हुईं पत्नी

मनोज कुमार के पूरे परिवार के लिए ये काफी मुश्किल समय है। खासतौर पर उनकी हमसफर शशि गोस्वामी के लिए जिनके साथ मनोज ने साथ में जीने-मरने की कसमें खाई थीं। ऐसे में जब मनोज कुमार उन्हें अकेला छोड़कर दुनिया से चले गए तो ये सदमा उनकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाईं। हिंदी सिनेमा के भारत कुमार के अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें शशि का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे शशि मनोज को अंतिम विदाई देते हुए काफी रो रही थीं। किसी की मदद से वो अपने दिवंगत पति को हार पहनाती नजर आ रही हैं। वो अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपट-लिपटकर रो रही थीं।

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी। दिवंगत सुपरस्टार के अंतिम संस्कार में प्रेम चोपड़ा, सलीम खान, राज बब्बर, सुभाष घई, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन के साथ शामिल हुए।

ये भी पढे़ंः मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कब और कहां किया जाएगा? बेटे ने दी जानकारी, कहा- वो लंबे समय से बीमार थे

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 April 2025 at 19:18 IST