अपडेटेड 24 March 2025 at 12:54 IST
'सेलिब्रिटी हैं, देश सेवा कर रहीं...' एयरलाइंस पर क्यों भड़कीं प्रियंका की बहन मन्नारा? हाईवोल्टेज नाटक के बाद हो रहीं ट्रोल
Mannara Chopra: 'बिग बॉस 17' फेम मन्नारा चोपड़ा का इंडिगो एयरलाइंस पर भड़कते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसे लेकर अब वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।
Mannara Chopra: एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 17’ फेम मन्नारा चोपड़ा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वो इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) पर जमकर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। उनका आरोप है कि समय पर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी उन्हें जयपुर की फ्लाइट नहीं लेने दी गई। हालांकि, इस वीडियो को लेकर अब मन्नारा बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा टीवी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ में नजर आती हैं। हालांकि, इन दिनों वो एयरपोर्ट के एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं जिसमें वो काफी गुस्से में दिख रही हैं। वो आरोप लगा रही हैं कि फ्लाइट को तय समय से 15 मिनट पहले ही उड़ा दिया गया था।
इंडिगो एयरलाइंस पर क्यों भड़कीं मन्नारा चोपड़ा?
ये वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा को एयरपोर्ट के स्टाफ से बहस करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वो समय से एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी, फिर भी उन्हें फ्लाइट में नहीं जाने दिया गया। मन्नारा ने स्टाफ से सवाल किया कि उनका नाम क्यों अनाउंस नहीं किया गया था।
मन्नारा वीडियो में कहती हैं कि एयरक्राफ्ट उनकी आंखों के सामने ही खड़ा है, उसके बाद भी उन्हें फ्लाइट बोर्ड नहीं करने दी गई। उन्होंने आगे एयरपोर्ट के स्टाफ पर ‘एटीट्यूड’ दिखाने का भी आरोप लगाया और कहा कि ‘ये क्या बिहेवियर है’।
इतने में ही मन्नारा के पीछे खड़ी एक महिला भी लड़ाई में शामिल हो जाती है और एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए एयरपोर्ट स्टाफ से बहस करने लगती है। वो कहती है कि भले ही आम लोगों का नाम ना लिया जाए लेकिन मन्नारा चोपड़ा “एक बड़ी सेलिब्रिटी हैं जो देश की सेवा कर रही हैं” इसलिए उनका नाम जरूर अनाउंस करना चाहिए था।
एयरलाइंस घटना के बाद ट्रोल हो रहीं मन्नारा चोपड़ा
अब लग रहा है कि ये वीडियो बनाकर मन्नारा चोपड़ा ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। लोगों ने उन्हें ही घेर लिया है और बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक ने मजाक उड़ाते हुए लिखा- ‘बड़ी सेलिब्रिटी, कहां की बड़ी सेलिब्रिटी’। वहीं दूसरा पूछता है कि ‘क्या कोई मुझे बताएगा कि ये कौन सी देश सेवा कर रही हैं’। बहुत से लोगों ने ये भी लिखा कि कैसे ‘यहां मन्नारा की गलती है और अब एयरलाइंस पर दोष मढ़ रही हैं’। एक ने ये भी लिखा- ‘ऐसा क्यों लग रहा है कि पीछे वाली महिला मन्नारा का मजाक उड़ा रही थी’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 March 2025 at 12:54 IST