अपडेटेड 24 January 2025 at 19:52 IST

25 साल बाद भारत लौटीं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनीं; जान लीजिए नया नाम

महाकुंभ में संन्यास लेकर ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। उन्होंने अपना पिंडदान भी कर दिया। इसके अलावा ममता को नया नाम भी दिया गया है।

Follow :  
×

Share


Mamta Kulkarni: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी हाल ही में 25 साल बाद भारत लौटकर एकाएक चर्चाओं में आ गईं। विवादों के बाद उनके देश लौटने पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। माना जा रहा था कि इतने लंबे समय बाद जब वो देश आईं हैं, तो फिल्मों में वापसी करेंगी। हालांकि अब उन्होंने नई राह पकड़ ली हैं।

महाकुंभ में संन्यास लेकर ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। उन्होंने अपना पिंडदान भी कर दिया। इसके अलावा ममता को नया नाम भी दिया गया है।

ममता कुलकर्णी ने किया अपना पिंडदान

महाकुंभ पहुंचीं ममता कुलकर्णी ने संगम तट पर अपने हाथों से पिंडदान किया। इस दौरान वह भगवा वस्त्र पहने नजर आईं। उन्होंने गले में रुद्राक्ष की दो बड़ी माला पहना और कंधे पर भगवा झोला भी टांग रखा था। इस मौके पर ममता ने कहा, "यह महादेव, महा काली का आदेश था। यह मेरे गुरु का आदेश था। उन्होंने यह दिन चुना। मैंने कुछ नहीं किया।"

अब इस नाम से जानी जाएंगी

ममता को नया नाम भी दिया गया है। उन्हें अब यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा। जूना अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता को दीक्षा दी।

कई हिट फिल्में दी, फिर विवादों में घिरीं ममता

90 के दशक में ममता कुलकर्णी का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार था। उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ हिट फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली थी। साल 1991 में तमिल फिल्म 'ननबरगल' ने उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। ममता की पहली हिंदी फिल्म इसी साल आई थी, जिसका नाम ‘मेरा दिल तेरे लिए’ था।

साल 1993 में आई ‘आशिक आवारा’ के लिए ममता को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'बाजी' जैसी कई फिल्मों में वह नजर आईं। ममता कुलकर्णी की आखिरी फिल्म साल 2002 में आई 'कभी तुम कभी हम' थीं। इसके बाद वह फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कुल 34 फिल्मों में काम किया।

उनका नाम कई विवादों से जड़ा। उनकी दुबई के रहने वाले अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी की अफवाह उड़ी। साथ ही यह भी कहा गया कि वह ड्रग ट्रैफेकिंग का हिस्सा रहीं।

ममता कुलकर्णी अब 52 साल की हो गई हैं। दिसंबर 2024 में ही उन्हें एयरपोर्ट पर सालों बाद देखा गया। 25 साल बाद वह देश वापस लौट थीं।

यह भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थकों ने थिएटर में घुसकर काटा बवाल, धमकाया... कंगना की Emergency को लेकर लंदन तक हंगामा, ब्रिटेन पर भड़का भारत

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 January 2025 at 19:32 IST