'कुछ जगहें ठहरने पर मजबूर कर देती हैं...', काला चश्‍मा और बुर्के में दुबई की मस्जिद में दिखीं मलाइका अरोड़ा, जूता पहनकर एंट्री पर भड़के यूजर्स

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने दुबई के मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा का दुबई विजिट | Image: Instagram

Malaika Arora: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपन एक हालिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें वो मुस्लिम परिधान अबाया में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, मलाइका दुबई में अपना समय बीता रही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने दुबई का मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद विजिट किया। उन्होंने मस्जिद परिसर में बुर्का पहने घूमते हुए एक वीडियो शूट कराया। इसमें मलाइका मस्जित की भव्यता को गौर से निहारती दिखीं।

अबाया पहन मस्जिद में मलाइका

वीडियो में मलाइका ब्लैक कलर के बुर्के में हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग स्कार्फ भी ओढ़ रखा है। साथ ही ब्लैक चश्मा लगाया हुआ है। इस दौरान मलाइका के चेहरे पर अलग सी खुशी देखने को मिली। उन्होंने कैप्शन में मस्जिद को सुकून देने वाला भी बताया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

पैर पर पड़ी नजर तो हैरान हुए यूजर्स

इसी बीच, यूजर्स की नजर मलाइका के पैरों पर चली गई। मलाइका ने पैरों में जूते पहने हुए थे। मालूम हो कि किसी भी पवित्र जगह पर चप्पल या जूते पहनना मना होता है। ऐसे में उनके पैरों में शूज और उन्हें अबाया में देखकर लोग हैरान रह गए।

'कुछ जगहें ठहरने पर मजबूर कर देती हैं'

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'कुछ जगहें आपको ठहरने पर मजबूर कर देती हैं। कुछ आपको महसूस कराती हैं। इस जगह ने ये दोनों काम किए।'

नए रिलेशन की हो रही चर्चा

मलाइका अरोड़ा के मस्जिद का वीडियो सामने आने के बाद उनके रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी है। मलाइका अरोड़ा और सर्वेश शशि की डेटिंग की खबरें तब तेज हुईं जब दोनों की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें सर्वेश को मलाइका के कंधे पर हाथ रखे देखा गया। मलाइका के मस्जिद का वीडियो शेयर करने और इस रोमांटिक फोटो के सामने आने के बाद मीडिया और फैंस उनके नए रिलेशनशिप को लेकर कयास लगा रहे हैं।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, मलाइका अरोड़ा ने इस नए रिलेशनशिप की अफवाहों पर अब तक किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: 'अंत सच्चाई और अच्छाई की होगी', जुबान फिसलने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बताया क्या था बयान का असली मतलब
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 October 2026 at 09:02 IST