Main Atal Hoon BO Day 1: कैसा रहा पंकज त्रिपाठी की फिल्म का पहला दिन? जानिए ओपनिंग डे का कलेक्शन
Main Atal Hoon Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं इसका फर्स्ट डे कलेक्शन।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Main Atal Hoon Box Ofice Collection Day 1: शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैं अटल हूं' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। अटल के किरदार में पंकज त्रिपाठी ने बेहद शानदार काम किया है।
अब तक आए सोशल मीडिया रिव्यूज के मुताबिक फिल्म को दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां कुछ लोगों को फिल्म की कहानी में दम नहीं लगा वहीं, कुछ लोग पंकज त्रिपाठी के अभिनय के मुरीद हो गए हैं। ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।
पहले दिन की औसतन कमाई
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'मैं अटल हूं' की शुरुआत कुछ सुस्त रही। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज 1 करोड़ की औसतन कमाई की है। हालांकि फिल्म के कलेक्शन के ये आंकड़े शुरुआती कमाई के अनुसार हैं यानी कि इन नंबर्स में हल्का फेरबदल हो सकता है।
600 स्क्रीन्स पर हुई रिलीज
वहीं, खबरों की मानें तो ये फिल्म लगभग 20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। जिसे कुल 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को काफी अच्छा माना जा रहा है।
बहरहाल, फिल्म 'मैं अटल हूं' का डायरेक्शन रवि जाधव ने किया है। ये फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। भले ही फिल्म की पहले दिन की कमाई औसतन रही हो लेकिन इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी की दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 20 January 2024 at 07:40 IST