Weather Updates: कंपकंपाती ठंड से बुरा हाल! दिल्ली से लेकर UP तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी; रेड अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान तक के लिए मौसम विभाग ने सर्दी का रेड अलर्ट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi cold wave
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम | Image: PTI

Weather Updates: देशभर में सर्दी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बीते गुरुवार को पूर्वानुमान लगाया गया था कि आज का तापमान 21 डिग्री तक रहेगा। हालांकि इस अनुमान के विपरीत शनिवार को मौसम काफी ठंडा है। सुबह से ही बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इतना ही नहीं ठंड के कारण कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार, 20 जनवरी को शीतलहर और 21 जनवरी को राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आज और कल ठंड के साथ कोहरा भी परेशान कर सकता है।

मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में तो ठंड है ही लेकिन मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल हो गया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत के राज्‍यों में फिलहाल कंपकंपाती ठंड के साथ-साथ घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

इन राज्यों के लिए ठंड का रेड अलर्ट

इतना ही नहीं आईएमडी ने कुछ राज्यों के लिए सर्दी का रेड अलर्ट भी जारी किया है। जिनमें द‍िल्‍ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हर‍ियाणा, चंडीगढ़ के अलावा राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश भी शामिल हैं। आईएमडी के अनुसार इन राज्यों में अगले 5 दिनों के दौरान घने कोहरे के साथ-साथ 3 दिनों के दौरान शीतलहर की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बढ़ती ठंड के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

यहां भी होगा ठंड का कहर

इसके अलावा शनिवार सुबह पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छा सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से गंभीर ठंड पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें : Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय, हर परेशानी का हो जाएगा नाश
 

Advertisement
Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड