अपडेटेड 11 July 2024 at 10:37 IST
इस 18 साल बड़े क्रिकेटर के पीछे ‘पागल’ थीं माधुरी दीक्षित, टीम इंडिया के स्टार को बताया था Sexy…
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने खुद खुलासा किया है कि एक समय पर वह टीम इंडिया के कप्तान रह चुके सुनील गावस्कर के पीछे पागल थीं।
Madhuri Dixit: दुनियाभर में खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग वैसी ही होती है जैसे किसी फिल्म स्टार की। आम इंसान ही नहीं, बॉलीवुड कलाकार भी कई बार टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दिल दे बैठे हैं। शर्मीला टैगोर और अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर्स से ही शादी की है। क्या आप जानते हैं कि एक जमाने में माधुरी दीक्षित भी टीम इंडिया के एक स्टार क्रिकेटर पर फिदा थीं।
माधुरी दीक्षित हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल और आइकॉनिक सुपरस्टार में से एक हैं जिनकी खूबसूरती के किस्से सभी ने सुने और देखे हैं। हालांकि, एक समय पर वह टीम इंडिया के कप्तान रह चुके सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के पीछे पागल थीं। इस बात का खुलासा खुद धक धक गर्ल ने सालों पहले एक इंटरव्यू में किया था।
सुनील गावस्कर के पीछे पागल थीं माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने 1999 में डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की थी लेकिन उससे पहले उनका नाम कई कलाकारों से जोड़ा जा चुका है। एक बार उन्होंने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में क्रिकेटर सुनील गावस्कर के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था। ये उस समय की बात है जब तेजाब फेम एक्ट्रेस केवल 25 साल की थीं जबकि सुनील उनसे 18 साल बड़े यानि 43 साल के थे।
1992 में दिल तो पागल है एक्ट्रेस ने कहा था- "मैं सुनील गावस्कर के पीछे पागल हूं। वो बहुत सेक्सी हैं। मैं उनके पीछे भागना चाहती हूं और वह मेरे सपने में भी आए थे।"
वर्ल्ड कप टीम में थे सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर का भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा योगदान रहा है। वह टीम इंडिया की कप्तानी भी कर चुके हैं और क्रिकेट इतिहास के बेस्ट सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। वह कपिल देव की कप्तानी वाली टीम इंडिया का भी हिस्सा रह चुके हैं जिसने 1983 में लंदन के लॉर्ड्स में वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था।
वहीं, बात करें माधुरी दीक्षित के काम की तो वह लगभग तीन दशकों से अपनी फिल्मों से दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं। आखिरी बार वह सुनील शेट्टी के साथ डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के चौथे सीजन को जज करते हुए नजर आई थीं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 11 July 2024 at 10:31 IST