अपडेटेड 5 March 2026 at 10:12 IST

'ऊपर उड़ रहे फाइटर जेट्स, धमाकों से दरवाजे-खिड़कियां...', बेटी संग दुबई में फंसी Lara Dutta, वीडियो शेयर कर बताया वहां कैसे हैं हालात

Lara Dutta in Dubai: इजरायल-ईरान में जारी जंग के बीच एक्ट्रेस लारा दत्ता अपनी बेटी के साथ दुबई में हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर बताया कि वहां अभी हालात कैसे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो देश को लौटने की कोशिश कर रही हैं।

Follow :  
×

Share


बेटी संग दुबई में फंसी लारा दत्ता | Image: Instagram

Lara Dutta: अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी जंग की चपेट में सऊदी अरब समेत कई देश भी आ गए हैं। ईरान लगातार दुबई समेत कई जगहों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें गिरा रहा है, जिससे वहां रह रहे लोगों का बुरा हाल है। इन हालातों के बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स भी दुबई में फंस गए हैं। इनमें एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता का है, जो वहां अपनी बेटी के साथ फंस गई हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर अपने दर्दनाक अनुभव साझा किए और कहा कि वो भारत वापस लौटना चाहती हैं।

इंस्टाग्राम पर लारा ने वीडियो शेयर कर बताया कि किस तरह से वो इजरायल और ईरान युद्ध की शुरुआत से ही दुबई में हैं। पिछले 3 साल से दुबई उनका घर रहा है और उन्होंने यहां काफी समय बिताया है।

‘शूटिंग कर रही थी, तभी अचानक…’

एक्ट्रेस ने बताया कि वो 28 फरवरी को दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थी। तभी अचानक हमें धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी। वे स्टूडियो से बाहर भागे और मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा। उन्होंने कहा कि मैं झूठ नहीं बोल सकती, कुछ दिन स्ट्रेस वाले रहे हैं। मैं अपनी बेटी के साथ यहां हूं। काम के सिलसिले मेरे पति हमेश बाहर थे। शुक्र है कि वह दुबई में नहीं थे।

लारा ने कहा कि हम नर्वस हैं, डरे हुए हैं। बहुत सारे फाइटर जेट्स हमारे ऊपर से उड़ रहे हैं, तेज धमाके हो रहे हैं। हम एक सेफ विला में रहते हैं, लेकिन तब भी धमाकों की वजह से खिड़कियां हिलती हैं, घर और दरवाजे खड़खड़ाते हैं, जो बहुत डरावना है।

यूएई सरकार की तारीफ की

एक्ट्रेस ने UAE सरकार का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है। हमें सच में ऐसा लगा कि हमारा ध्यान रखा जा रहा है, हमें अपना समझा जा रहा है। चाहे हमारी राष्ट्रीयता कुछ भी हो या हम कहीं से भी हों, हमें सुरक्षित रखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कैसे इन हालातों के बीच उनके घर का माली रोज आकर अपना काम कर रहा है। तनाव के बीच भी नॉर्मल लाइफ पूरी तरह से ठप नहीं हुई है। लोग सतर्क जरूर हैं, लेकिन अपने रोजमर्रा के काम जारी रखे हुए हैं। उन्होंने वीडियो में पिछले साल भारत और पाकिस्तान में हुए संघर्ष का भी जिक्र किया और कहा कि तब हमने देखा कि हमारे देश ने वहां हमारी कितने अच्छे से हिफाजत की थी, यहां भी ऐसा ही है।

भारत लौटना चाहती हैं लारा 

लारा ने यह भी बताया कि अब वो भारत लौटने के लिए फ्लाइट्स देख रही हैं, लेकिन इस समय ज्यादा उड़ानें उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वो कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा हालातों से बच्चे काफी डरे हुए हैं। वो भी डरे हुए हैं, लेकिन बच्चों के लिए खुद को नॉर्मल रखने की कोशिश कर रहे हैं। 

वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस ने कहा कि कोई भी आम नागरिक डर के साए में जीने का हकदार नहीं है। मैं उम्मीद करती हूं कि अंत में समझदारी और बेहतर फैसला ही जीतेगा।

यह भी पढे़ं: Toxic की नई रिलीज डेट पर बवाल! Dhurandhar 2 से क्लैश बचा, अब इस बॉलीवुड एक्टर से टकराएंगे यश, क्यों मचा हंगामा?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 10:12 IST