Toxic की नई रिलीज डेट पर बवाल! Dhurandhar 2 से क्लैश बचा, अब इस बॉलीवुड एक्टर से टकराएंगे यश, क्यों मचा हंगामा?
Toxic Release Date Changed: कन्नड़ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब वो 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Toxic Release Date Changed: साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश अब नहीं दिखेगा। कन्नड़ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। पहले वो ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से टकराने वाली थी। दोनों 19 मार्च को रिलीज हो रही थीं लेकिन अब 'टॉक्सिक' की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है।
19 मार्च को अब आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ सोलो बिग रिलीज है, ऐसे में फिल्म के अपने पहले पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है। इस बीच, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अब 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है।
‘टॉक्सिक’ का किससे होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश?
‘धुरंधर 2’ से क्लैश बचने के बाद अब ‘टॉक्सिक’ का एक और बड़ी बॉलीवुड फिल्म से सामना होने वाला है। वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज होने वाली है, जो 'टॉक्सिक' के सिनेमाघरों में आने के ठीक एक दिन बाद है। भले ही दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज नहीं हो रही हैं, लेकिन उनका ओपनिंग वीकेंड एक ही होगा। इससे फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दर्शकों को यश और वरुण धवन की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी। हो सकता है कि ‘टॉक्सिक’ की आंधी में बहने के डर से वरुण धवन स्टारर की रिलीज डेट बदल दी जाए।
'है जवानी तो इश्क होना है' का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के बीच लव ट्रायंगल दिखाया जाएगा। अब ‘टॉक्सिक’ की हाइप ज्यादा है तो उसकी रिलीज डेट बदलने से वरुण धवन के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
Advertisement
‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट पर बवाल
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, 'है जवानी तो इश्क होना है' की टीम को ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट सुनकर गहरा झटका लगा है। उसके मेकर्स को ‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने को लेकर जानकारी नहीं दी गई थी। पोर्टल ने सूत्र के हवाले से बताया- "अगर किसी फिल्म की रिलीज डेट पहले ही तय हो चुकी है और कोई दूसरा फिल्ममेकर उसी दिन रिलीज करने की योजना बना रहा है, तो पहले उस फिल्म निर्माता को सूचित करना चाहिए जिसने वह डेट बुक की थी। इस मामले में ऐसा नहीं हुआ”।
उसने आगे कहा- "वरुण धवन, निर्देशक डेविड धवन और निर्माता रमेश तौरानी को 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के उसी हफ्ते रिलीज होने की जानकारी तब मिली थी जब यश ने सोशल मीडिया पर यह खबर पोस्ट की।" पूरी टीम इस बात से खफा है और आगे के कदम के बारे में सोच रही है।