अपडेटेड 13 January 2025 at 17:21 IST

शादीशुदा कुमार सानू संग पत्नी की तरह रहती थीं ये मशहूर अदाकारा, वाइफ को पता लगा तो हॉकी स्टिक लेकर घर पहुंची और फिर...

Kunickaa Sadanand: एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने हाल ही में मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपने पांच साल के रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है।

कुनिका सदानंद-कुमार सानू | Image: instagram

Kunickaa Sadanand: एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसने हलचल मचा दी। इसी दौरान, उन्होंने ये भी बताया कि वो कैसे मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के साथ करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में थीं। उस समय सिंगर शादीशुदा थे और उनका कुनिका के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।

कुनिका सदानंद हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में नजर आई थीं जहां उन्होंने कुमार सानू संग अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की। कुनिका संग उनका अफेयर शुरू होने से पहले ही सिंगर ने रीता भट्टाचार्य से शादी कर ली थी। हालांकि, 1994 में दोनों का तलाक हो गया।

शादीशुदा कुमार सानू संग रिलेशनशिप में थीं कुनिका सदानंद 

कुमार सानू और कुनिका ने 90 के दशक में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। एक्ट्रेस पहली बार सिंगर से अपने एक दोस्त के घर में मिली थीं। उस समय कुमार सानू अपनी शादी को लेकर परेशान थे। कुनिका एक फैन की तरह उनसे मिली थीं लेकिन जब सिंगर ने उनके माथे पर किस किया और हाथ पकड़कर बाय बोला तो एक करंट सा लगा।

फिर दूसरी बार दोनों की मुलाकात ऊटी में हुई जहां कुनिका शूटिंग कर रही थीं जबकि सानू वेकेशन पर गए थे। उस समय भी सिंगर अपनी पत्नी रीता से काफी परेशान थे। कुनिका ने बताया कि कुमार सानू उनके साथ होटल में डिनर करने आए थे जहां उन्होंने काफी शराब पी ली थी। नशे में धुत होकर उन्होंने खिड़की से कूदने की भी कोशिश की लेकिन कुनिका और सिंगर की बहन ने जैसे-तैसे उन्हें संभाला। तभी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। 

कुनिका ने खुलासा किया कि उस ट्रिप के बाद सानू अपनी वाइफ रीता से अलग रहने लगे और उनके घर के पास वाली बिल्डिंग में शिफ्ट हो गए थे। दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया और दोनों बिल्कुल पति-पत्नी की तरह रहा करते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि उन दोनों का रिलेशनशिप शकुंतला और दुष्यंत की तरह था। फिर कुनिका को सानू के बारे में कुछ ऐसा पता चला जिससे उनका रिश्ता खत्म हो गया।

कुमार सानू की पत्नी ने तोड़े कुनिका की गाड़ी के शीशे

इसी इंटरव्यू में कुनिका ने ये भी बताया कि कैसे उनके अफेयर के बारे में सिंगर की पत्नी को पता चला तो वो एक्ट्रेस के घर के बाहर चली गईं और चीखने-चिल्लाने लगी थीं। उन्होंने हॉकी स्टिक से उनकी गाड़ी भी तोड़ दी थी।

ये भी पढे़ंः Chandramouli Biswas: फंदे से लटके पाए गए मशहूर बेसिस्ट, घर से मिला सुसाइड नोट! चल रहा था डिप्रेशन का इलाज

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 January 2025 at 17:21 IST