‘प्रेग्नेंसी में मुझे कोर्ट में घसीटा, अफेयर भी…’; कुमार सानू पर एक्स वाइफ ने लगाए सनसनीखेज आरोप, बोलीं- काफी टॉर्चर किया
Kumar Sanu Ex-Wife: कुमार सानू की पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि कैसे उनकी प्रेग्नेंसी के समय सिंगर ने उन्हें काफी 'टॉर्चर' किया था।
Kumar Sanu Ex-Wife: पॉपुलर सिंगर कुमार सानू इन दिनों अपने किसी गाने को लेकर नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। उनकी पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य ने एक हालिया इंटरव्यू में उनके खिलाफ कई सनसनीखेज दावे किए हैं। रीता ने आरोप लगाया कि कैसे उनकी प्रेग्नेंसी के समय कुमार सानू ने उन्हें ‘काफी टॉर्चर’ किया था।
रीता भट्टाचार्य ने फिल्म विंडो को दिए एक इंटरव्यू में कई विस्फोटक खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने एक्स-हस्बैंड कुमार सानू पर आरोप लगाया और कहा कि वो उनकी प्रेग्नेंसी में उन्हें कोर्ट तक घसीटकर ले गए थे।
कुमार सानू पर एक्स वाइफ का बड़ा आरोप
रीता ने कहा- “वह मुझे मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान कोर्ट ले गए। उन दिनों उनका एक अफेयर भी था, जो आज सामने आया है। और, उन्होंने मुझे कोर्ट में घसीटा? मैं उस समय बहुत छोटी थी, और मुझे ऐसा लगा जैसे मेरी पूरी दुनिया बिखर गई हो। मेरा परिवार सदमे में था”। रीता ने आगे बताया कि कैसे उसके एक साल पहले ही कुमार सानू ने बहुत बड़ी पार्टी की थी और अपनी सफलता का क्रेडिट अपनी पत्नी को दिया था।
इतना ही नहीं, रीता ने इस इंटरव्यू में और भी कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने बताया कि जब वह अपने बेटे जान कुमार सानू के साथ प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें मेकअप करने या घर से बाहर निकलने की भी इजाजत नहीं थी। उन्होंने कहा कि वो अपने परिवार से भी नहीं मिल सकती थीं।
‘प्रेग्नेंसी के दिनों में खाना भी नहीं दिया’
आगे रीता ने भावुक होते हुए अपने उन दर्दभरे दिनों को याद किया और कहा- “जब घर से बाहर जाते थे तो किचन की अलमारियों में ताले लगा देते थे। मुझे चावल खाने के लिए भाभी के घर जाना पड़ता था। मैं मुट्ठी भर चावल खरीदती और फिर अपनी भाभी के घर खिचड़ी पकाती, और फिर हम खाना खाते थे”।
रीता ने इंटरव्यू के दौरान ये भी दावा किया कि कैसे उन्हें हर दिन केवल 10 रुपये दिए जाते थे। दुकानदारों से भी उन्हें बेबी फूड बेचने के लिए मना कर दिया था। प्रेग्नेंसी के दिनों में भी उन्हें ठीक से खाना नहीं दिया जाता था जिसके कारण वो बार-बार बीमार पड़ती रहती थीं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 September 2025 at 22:51 IST