King के सेट से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक हुआ लीक, खतरनाक विलेन के रोल में एक्टर को देख फैंस को लगा झटका
Abhishek Bachchan Leaked Photo From King: अभिषेक बच्चन की अपकमिं फिल्म 'किंग' से उनकी कुछ फोटोज लीक हो गई हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखकर फैंस तो एक्टर के लुक को देख हैरान हो रहे हैं।
Abhishek Bachchan Leaked Photo From King: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस हाई बजट फिल्म में वह ग्रे-शेड यानी नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा बनी हुई थी, वहीं अब सेट से लीक हुई अभिषेक बच्चन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। एक्टर की लीक हुई तस्वीरों को देखकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं।
लीक तस्वीरों में दिखा खतरनाक अवतार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अभिषेक बच्चन एक दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह पहाड़ी बैकग्राउंड के सामने एक गाड़ी के ऊपर खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट के साथ लंबा ग्रे ओवरकोट पहना हुआ है। उनके हाथ में बंदूक नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में कार एक्सीडेंट सीन दिखाई दे रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में बड़े स्तर के एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल सकते हैं।
विलेन रोल में नजर आ रहे अभिषेक
इन वायरल तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि अभिषेक बच्चन फिल्म में शाह रुख खान के अपोजिट एक ताकतवर विलेन की भूमिका निभा सकते हैं। कई यूजर्स ने उनके लुक की तुलना ‘करण अर्जुन’ के ठाकुर दुर्जन सिंह से भी की है। वहीं कुछ फैंस उन्हें ‘किंग’ का सबसे खतरनाक खलनायक बता रहे हैं।
पहले भी लीक हुई थीं शूटिंग की तस्वीरें
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में फिल्म की शूटिंग के दौरान शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक वायरल वीडियो में दोनों स्टार्स डांस सीक्वेंस शूट करते नजर आए थे, जबकि Ranveer Singh और उनकी बेटी दुआ दूर बैठकर उन्हें देख रहे थे।
क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘किंग’ का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में शाह रुख खान एक शातिर हत्यारे के किरदार में दिखाई देंगे। यह मोस्टअवेटेड फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म में दिखेगा दमदार स्टारकास्ट
‘किंग’ में शाह रुख खान और अभिषेक बच्चन के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 14 May 2026 at 18:58 IST