अपडेटेड 24 February 2026 at 23:33 IST

विहान के जन्म के बाद बदल गई कैटरीना कैफ की दुनिया, पति विक्की कौशल संग इस अंदाज में पब्लिक इवेंट में नजर आईं एक्ट्रेस

Katrina Kaif First Appearance After Baby: बेवी विहान के जन्म के बाद कैटरीना कैफ पहली बार नजर आई हैं। पति विक्की कौशल के साथ अनोखे अंदाज में एक्ट्रेस को देखा गया है।

Follow :  
×

Share


Katrina Kaif First Appearance After Baby | Image: instagram

Katrina Kaif First Appearance After Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने बेटे विहान के जन्म के बाद पहली बार पब्लिक रूप से नजर आकर फैंस को खुश कर दिया है। मां बनने के बाद वह कई महीनों तक लाइमलाइट से दूर रहीं हैं। एक्ट्रेस अब एक बार फिर से विक्की कौशल के साथ एक पब्लिक इवेंट में जाते हुए दिखाई दी हैं। उनकी इस वापसी ने सोशल मीडिया पर एक्साइटेमेंट का माहौल पैदा कर दिया है, उन्हें देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए हैं।  

भावुक पोस्ट करके कपल ने बेटे का नाम किया था ऐलान

कैटरीना और विक्की ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। जनवरी 2026 में इस कपल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल की अनाउंसमेंट की थी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि उनकी लाइफ में रोशनी की नई किरण आई है। वे इस आशीर्वाद के लिए बेहद कृतज्ञ हैं। कपल के इस इमोशनल मैसेज ने फैंस का दिल छू लिया था। उस पोस्ट पर कपल के चाहने वालों ने प्यार लुटाया था।

 

विक्की ने बताया कैटरीना को योद्धा

हाल ही में विक्की कौशल ने पिता बनने को लेकर अपनी भावनाएं शेयर की थीं। उन्होंने अपनी पत्नी कैटरीना को प्रेगनेंसी के दौरान एक योद्धा बताया था। उन्होंने कहा कि पिता बनना उनके लिए काफी इमोशनल एक्सपीरियंस रहा है। उन्होंने इस बात को भी एक्सेप्ट किया कि उनका यह सफर चुनौतीपूर्ण जरूर रहा है, लेकिन काफी खूबसूरत भी था।

 

शादी से पेरेंटहुड तक का सफर

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही इस कपल की जोड़ी फैंस की पसंदीदा रही है। अब माता- पिता बनने के बाद भी दोनों अपने करियर और परिवार के बीच बैलेंस बनाते आए हैं। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी और जानने वालों से उन्हें लगातार शुभकामनाएं और प्यार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: सर्जरी के बाद कैसी है दीपिका की हालत? शोएब ने दी पत्नी की हेल्थ अपडेट
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 23:33 IST