'दर्द में है...', शोएब इब्राहिम ने दी पत्नी की हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद कैसी है दीपिका कक्कड़ की हालत?
Dipika Kakar Health Update: कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ के पेट में सिस्ट निकली थी। इसके बाद अब एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dipika Kakar Health Update: टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ दिनों से अपनी हेल्थ की समस्याओं से जूझ रही हैं। पिछले साल लिवर कैंसर का सामना कर चुकीं दीपिका को अब एक नई हेल्थ प्रॉब्लम ने घेर लिया है। हाल ही में पेट में तेज दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में स्टमक सिस्ट का पता चला। इस के बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी, अब एक्ट्रेस के पति ने हेल्थ अपडेट शेयर की है।
लिवर कैंसर के बाद पेट में मिला 13 मिमी का सिस्ट
साल 2025 में दीपिका को लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया गया था। जांच के बाद उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर की पुष्टि हुई थी। इस खबर से उनके परिवार और फैंस को बड़ा झटका लगा था। इलाज के बाद वह रिकवरी कर रही थीं, लेकिन अब फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। एक्ट्रेस को तेज पेट दर्द की शिकायत के बाद दीपिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार को शुरुआत में कैंसर दोबारा लौटने का डर सता रहा था, लेकिन सीटी स्कैन में सामने आया कि उनके पेट में 13 मिमी का सिस्ट है। डॉक्टरों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
शोएब इब्राहिम शेयर की पत्नी की हेल्थ अपडेट
दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि अल्लाह के करम और सभी की दुआओं से प्रक्रिया सफल रही है। दीपिका अब ठीक हैं, हालांकि उन्हें हल्का दर्द है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने सभी की प्रार्थनाओं के लिए आभार भी जताया।
क्या होता है स्टमक सिस्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार स्टमक सिस्ट तरल पदार्थ से भरी गांठ जैसी थैली होती है, जो पेट की कैविटी के अंदर बन जाती है। मेडिकल जानकारी के मुताबिक यह ओवरी, पैंक्रियास या मेसेंटरी जैसे पार्ट्स में ज्यादा देखने को मिलती है। समय पर जांच और इलाज से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।