अपडेटेड 21 October 2024 at 07:53 IST

बॉलीवुड में करवाचौथ की धूम; लंदन में प्रियंका ने तोड़ा व्रत, सासू मां से आशीर्वाद लेती दिखीं कैटरीना

Karwa Chauth 2024: पूरे देश ने कल यानि रविवार को करवाचौथ का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया। बॉलीवुड में भी इसकी धूम देखी गई।

प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ ने मनाया करवाचौथ | Image: instagram

Karwa Chauth 2024: पूरे देश ने कल यानि रविवार को करवाचौथ का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया। सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा था। बॉलीवुड में भी इसकी धूम देखी गई। प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, कृति खरबंदा जैसे कलाकारों ने अपने पति संग इस त्योहार को सेलिब्रेट किया था।

बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेस ने कल रात चांद को देखकर अपना व्रत तोड़ा। कुछ एक्ट्रेस हैं जो हर साल अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। वहीं कुछ ऐसी हैं जिन्होंने इस साल शादी के बाद पहली बार करवाचौथ मनाया है।

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मनाया करवाचौथ 

देसी गर्ल उर्फ प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में अपने अमेरिकी पति निक जोनस के साथ करवाचौथ का त्योहार मनाया। उन्होंने चांद को देखकर अपना व्रत तोड़ा। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वो काफी फिल्मी हैं।

उनके अलावा, टीवी की नागिन उर्फ मौनी रॉय ने भी पति सूरज नांबियार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया है। उन्होंने गोल्डन ब्लाउज के साथ रेड साड़ी कैरी की थी और कानों में बड़े-बड़े झूमके डाले थे। मौनी काफी खूबसूरत लग रही थीं।

कृति खरबंदा का पहला करवाचौथ

कृति खरबंदा ने पहली बार अपने पति पुलकित सम्राट के साथ करवाचौथ मनाया है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब वो बचपन में अपने माता-पिता को ये त्योहार मनाते हुए देखती थी तो उनका भी काफी मन करता था। आज वो आखिरकार करवाचौथ मना रही हैं जो उनके लिए काफी स्पेशल है। 

परिणीति चोपड़ा को राघव ने किया परेशान

परिणीति चोपड़ा ने अपना दूसरा करवाचौथ भी दिल्ली में अपने ससुराल में सेलिब्रेट किया है। उन्होंने पति राघव चड्ढा के साथ काफी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक फोटो में राघव ने परिणीति की चोटी भी पकड़ ली और उन्हें छेड़ते दिखाई दिए।

कैटरीना कैफ ने सासू मां से लिया आशीर्वाद

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हर बार की तरह इस बार भी करवाचौथ का त्योहार मिलकर बनाया था। कैटरीना का सुहागन लुक सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। सासू मां के साथ उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है।

ये भी पढ़ेंः बिस्तर पर बीत रहा है Rakul Preet Singh का पहला करवा चौथ, फैंस को दिखाई पिया के नाम की मेहंदी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 October 2024 at 07:53 IST