आग में घी ना डालें...ऋतिक रोशन और कंगना रौनत फिर आए आमने सामने, एक्ट्रेस ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद का जिक्र कर कहा- अपने पार्टनर पर ध्यान दें
Kangana Ranaut: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का पुराना विवाद एक बार फिर से सामने आया है। दोनों के बीच में सोशल मीडिया पर नोकझोंक देखने का मिली है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Kangana Ranaut: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का पुराना विवाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है, जहां ऋतिक के एक वायरल ट्रेंड पर रिएक्शन देने के बाद कंगना ने उन पर जमकर निशाना साधा है।
ऋतिक रोशन का वायरल पोस्ट
ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए। इस ट्रेंड को साल 2016 के उनके पुराने विवाद से जोड़ा जा रहा था। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक ने लोगों से अपील की थी कि वे सोशल मीडिया की बातों से गुमराह न हों और सही फैक्ट्स व सच्चाई सामने आने का इंतजार करें, साथ ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिए समाज की मानसिकता पर भी सवाल उठाए थे।
कंगना रनौत का तीखा पलटवार
ऋतिक के इस बयान के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन पर पलटवार किया है। कंगना ने लिखा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि ऋतिक को उनका परफेक्ट मैच मिल गया है और वह सबा आजाद के साथ एक कमिटेड रिश्ते में हैं, इसलिए इस तरह से किसी महिला को परेशान करना उन्हें शोभा नहीं देता। कंगना ने आगे कहा कि ऋतिक को उन लोगों की निंदा करनी चाहिए जो उनके नाम का इस्तेमाल करके उन्हें परेशान और बुली कर रहे हैं, और साथ ही यह भी सलाह दी कि आग में घी डालना तथा अपनी पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें।
क्या है पूरा विवाद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों सितारों के बीच विवाद की शुरुआत साल 2016 में हुई थी, जब कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक को अपना बेवकूफ एक्स कहा था। इसके जवाब में ऋतिक ने पब्लिकली से यह बयान दिया था कि वे कभी भी कंगना के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं, जिसके बाद दोनों के बीच एक लंबा कानूनी और सार्वजनिक विवाद छिड़ गया था।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 2 August 2026 at 09:17 IST