Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वाले बरतें सावधानी, वृषभ राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: आज 2 अगस्त, दिन रविवार को मेष राशि को सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके साथ ही वृषभ राशि वालों को धन का लाभ मिलेगा। यहां पढ़िये सभी 12 राशियों का हाल।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: दैनिक राशिफल के अनुसार आज दो अगस्त का दिन सभी बारह राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ राशियों को ऑफिस और पैसों मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज का दिन सावधानी बरतने वाला रहेगा। परिवार में तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। धन के मामलों में अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। अटकी हुई प्रॉपर्टी डील को पूरा करने का प्रयास करें। माता जी की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि

आज आर्थिक मामलों में सफलता और धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से खुशी खुशी सुनने को मिलेगी। कानूनी मामलों में सतर्कता रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बावजूद लाभ होगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। लोगों को परखकर ही विश्वास करें क्योंकि कोई करीबी परेशानी खड़ी कर सकता है। धैर्य बनाए रखें, सामाजिक या राजनीतिक गतिविधियों से मान-सम्मान बढ़ सकता है।

Advertisement

कर्क राशि

आज नए अवसर से लाभ मिल सकते हैं। ऑफिस में विवाद से बचें और अधिकारियों से तालमेल रखें। व्यापार में रुकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

सिंह राशि

आज नए संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय न लें। जीवनसाथी से संबंध मधुर रखें। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है और कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

Advertisement

कन्या राशि

आज का दिन मेहनत और सावधानी से आगे बढ़ने का है। अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य में दांत की समस्या परेशान कर सकती है।

तुला राशि

आज आलस्य छोड़कर सक्रिय रहने की जरूरत है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। मनोकामना पूरी होने से प्रसन्नता मिलेगी। विवाह संबंधी परेशानियां दूर होने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि

आज सतर्क रहकर कार्य करने का दिन है। जीवनसाथी से बातचीत में संयम रखें। विवादों से बचें और खर्चों को नियंत्रित करें। मित्रों के साथ समय बीतेगा और वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। लेन-देन की समस्याएं सुलझ सकती हैं। ऑफिस में साथ काम करने वालों की मदद लेनी पड़ सकती है। खोई हुई वस्तु मिल सकती है और निवेश सोच-समझकर करें।

मकर राशि

आज समझदारी से फैसले लेने का दिन है। खर्च और बचत में बैलेंस रखें। घर में मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।

कुंभ राशि

आज दिन की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रह सकती है। काम में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नई योजनाएं बनानी होंगी और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

मीन राशि

आज हर काम सोच-समझकर करें और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। परिवार से किया वादा पूरा करें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Samay Raina के शो India's Got Latent 2 में 'शक्तिमान' की एंट्री?
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड