अपडेटेड 20 December 2025 at 19:41 IST
'बॉर्डर पर सेना, सरकार में मोदी जी और बॉलीवुड में आप...', Dhurandhar देख कंगना रनौत ने किसकी तारीफों के बांधे पुल?
Kangana Ranaut on Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' चारों ओर छाई हुई है। अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ने आदित्य धर और उनकी फिल्म धुरंधर की तारीफ करते हुए इसे मास्टरपीस बताया है।
Dhurandhar: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' इस वक्त खूब तारीफें बटोर रही हैं। क्या आम पब्लिक, क्या स्टार्स... हर कोई फिल्म देख इसका दीवाना हो रहा है। लिस्ट में एक नया नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी जुड़ गया। एक्ट्रेस को 'धुरंधर' काफी पसंद आई और उन्होंने फिल्म देख डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफों में पुल बांधे।
अक्षय कुमार से लेकर ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, श्रद्धा कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने 'धुरंधर' की तारीफ की है। अब कंगना रनौत इस फिल्म को मास्टपीस बताया है।
‘पाकिस्तानी आतंकियों की खूब धुलाई करो’
'धुरंधर' की तारीफ करते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया। उन्होंने कहा, "मैंने धुरंधर देखी और बहुत मजा आया। इस मास्टरपीस की कला और क्राफ्ट से पूरी तरह इंस्पायर हूं, लेकिन सच कहूं तो फिल्ममेकर के इरादे के लिए बहुत ज्यादा तारीफ। प्यारे आदित्य धर जी, बॉर्डर पर हमारी डिफेंस फोर्सेस, सरकार में हमारे मोदी जी और बॉलीवुड सिनेमा में आप... इन पाकिस्तानी आतंकवादियों की खूब धुलाई करो, मजा आ गया, पूरे टाइम सीटी और ताली बजाई।"
एक्ट्रेस ने आगे ये भी कहा कि सभी का शानदार काम, लेकिन इस शो के धुरंधर खुद फिल्ममेकर आदित्य धर हैं। बधाई हो यामी गौतम।
नहीं थम रही 'धुरंधर' का तूफान
'धुरंधर' को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसकी आंधी रुकने का नाम नहीं ले रही। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और अब भी ये फिल्म अच्छा-खासा कारोबार करती नजर आ रही है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 दिनों में 'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 483 करोड़ की कमाई कर डाली है। देश ही नहीं दुनियाभर में फिल्म खूब धूम मचा रही है। वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई का आंकड़ा 700 करोड़ के पार चला गया। अब फैंस बेसब्री से फिल्म के दूसरे पार्ट के इंतजार है। मूवीका सीक्वल यानी 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 20 December 2025 at 19:41 IST