अपडेटेड 23 March 2026 at 18:28 IST

Kangana Ranaut B'day: 40वें जन्मदिन पर PM मोदी से मिलीं कंगना रनौत, भेंट में दी स्पेशल हिमाचली शॉल; मुलाकात को बताया यादगार

Kangana Ranaut: कंगना रनौत का 40वां जन्मदिन और भी खास तब बन गया, जब उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। इस खास मौके को उन्होंने यादगार बताया।

Kangana Ranaut Met PM Modi | Image: Instagram

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रट कर रही हैं। जन्मदिन के मौके पर उनकी एक कथित तमन्ना पूरी होती दिखाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो देखते ही देखते धड़ल्ले से वायरल हो गईं।

गौरतलब है कि कंगना रनौत की अक्सर शिकायत रहती है कि उन्हें पीएम मोदी से मिलने का मौका नहीं मिल पाता। वो उनसे अधिकांश मुलाकात आधिकारिक तौर पर ही कर पाती हैं। लेकिन इस जन्मदिन पर उनकी ये ख्वाहिश भी पूरी हो गई।

कंगना ने पीएम मोदी संग मनाया जन्मदिन

एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन पीएम मोदी के साथ मनाया। इस दौरान उनके साथ बहन रंगोली रनौत, भाई अक्षित रनौत समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। उन्होंने अपनी बर्थडे स्पेशल पल को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसने देखते ही देखते हर किसी का ध्यान खींच लिया।

ये जन्मदिन यादगार- कंगना रनौत

कंगना ने फोटोज के साथ लिखा, 'आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला। मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा।'

एक्ट्रेस ने पीएम को दिया खास भेंट

तस्वीरों में कंगना रनौत के चेहरे पर पीएम मोदी से मिलने की खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने इस मौके पर पीएम मोदी को हिमाचल की बनी शॉल और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। वहीं उनके भाई ने प्रधानमंत्री को बास का वॉल फ्रेम गिफ्ट किया। इस फ्रेम में दशावतार बने थे, जो देखने में काफी आकर्षित लगे।

PM ने कंगना के भांजे के साथ की मस्ती

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी कंगना रनौत के भांजे के साथ मस्ती करते भी दिखाई दिए। पीएम मोदी के साथ खेलते वक्त कंगना के भांजे के चेहरे पर भी मुस्कान खिली रही। इस पूरे नजारे ने फैंस का भी दिन बना दिया।

कंगना रनौत अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था। अब उन्हें आर माधवन के साथ एक थ्रिलर में देखा जाएगा। इससे पहले वो एक्टर के साथ साल 2015 में आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में दिखाई दी थीं। 

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: कैसे शूट हुआ 'अतीक अहमद एनकाउंटर' वाला सीन, 'गुड्डू मुस्‍लिम' की पहले से थी तैयारी? एक्शन डायरेक्टर ने किया खुलासा
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 18:26 IST