दीप सजाने से लेकर पूजा पाठ तक... कंगना रनौत ने धूमधाम से मनाई दिवाली, घर के आलीशान मंदिर ने खींचा ध्यान- VIDEO
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लाल रंग की साड़ी में सजी-धजी नजर आई।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Kangana Ranaut: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने इस साल बेहद धूमधाम से दिवाली मनाई। लाल बांधनी साड़ी में एक्ट्रेस ने पारंपरिक अंदाज में दिवाली का त्योहार मनाया। उन्होंने फूलों और रोशनी से सजे अपने घर में विधि-विधान से पूजा की और दीये जलाए।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। इसमें वो लाल रंग की साड़ी में सजी-धजी दिखाई दीं। साड़ी पर गोल्डन वर्क दिखाई दिया। इसी के साथ उन्होंने गोल्डन ब्लाउज कैरी किया था।
साड़ी के साथ पहनी हैवी गोल्ड जूलरी
इसी के साथ उन्होंने साड़ी के साथ हैवी गोल्ड जूलरी पहनी। लाल और सुनहरे रंग का कॉम्बिनेशन उनके लुक को काफी रिच बना रहा था। वीडियो में एक्ट्रेस के हाथ में पूजा की थाल दिखी। वो कभी दीये जलाती तो कभी घर सजाती नजर आईं।
एक्ट्रेस के भव्य मंदिर ने खींचा ध्यान
इस बार एक्ट्रेस के भव्य मंदिर ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की खूबसूरत तस्वीर और डेकोरेशन देखकर त्योहार के लिए उनकी तैयारियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने अपने घर में काम करने वाले को दिवाली गिफ्ट्स भी बांटे।
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप जीवन की सच्ची और शाश्वत सुंदरता को जान सकें, प्रकाश का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि, प्रेम और कृतज्ञता लेकर आए। दीपावली की शुभकामनाएं!'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 November 2026 at 13:47 IST